रांची के विधायक सीपी सिंह कोरोना पाॅजिटिव हुए, सरकार की स्वास्थ्य सेवा पर उठाया सवाल

रांची के विधायक सीपी सिंह कोरोना पाॅजिटिव हुए, सरकार की स्वास्थ्य सेवा पर उठाया सवाल

रांची: रांची के विधायक व झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. आज दिन में सीपी सिंह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा: मैं कोरोना पाॅजिटिव पाया गया हूं. मुझसे जो हाल के दिनों में संपक्र में आए हैं, वे सभी अपना कोविड टेस्ट करायें. मैं भी प्रशासन को आज सूची उपलब्ध बनाकर उपलब्ध करा दूंगा.

सीपी सिंह ने अभी हाल ही में ट्वीट कर यह बताया था कि वे एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, जो कोरोना से संक्रमित पाया गया है. ऐसे में वे सेल्फ क्वारंटीन में जा रहे हैं और उनके संपर्क में जो लोग हाल में आए हैं वे अपने स्वास्थ्य की जांच करा लें.


सीपी सिंह ने 21 जुलाई के एक अन्य ट्वीट में रांची की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल भी उठाया है. उन्होंने लिखा कि रविवार की शाम को उनके निजी सहायक ने रांची प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को उनके कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की सूचना दे दी थी. उसके बावजूद कोई अधिकारी उस व्यक्ति के घर रिपोर्ट बनाने नहीं गया और न तो उनके और न ही उस व्यक्ति के घर को सेनिटाइज किया गया. उसके घर को भी सील नहीं किया गया.

उनके पीएक ने कई बार सिविल सर्जन को फोन किया. एक बार सीएस ने फोन उठाकर बात करने की बात कही. लेकिन, दोबारा काॅल उठाना उचित नहीं समझा. सीपी सिंह ने लिखा है कि जब राजधानी के विधायक का यह हाल है तो औरों का क्या होगा. उन्होंने यह भी लिखा कि डीसी से कल बात हुई, उन्होंने कल टेस्ट कराने की बात कही, लेकिन न कोई टीम आयी और न ही किसी ने कोई जानकारी दी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका