आप मोदी का चेहरा टीवी पर देखते हैं, मेरा चेहरा देखने के लिए किसान-मजदूर के घर जाओ : राहुल गांधी
साहेबगंज/गोड्डा : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज साहेबगंज के राजमहल एवं गोड्डा के मेहरमा में दो चुनावी सभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला. झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी दो चरणों के प्रचार के लिए झारखंड पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि आप टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा दिन भर देखते हैं, क्योंकि वह उद्योगिपतियों का टेलीविजन है. अगर मेरा चेहरा देखना है तो किसान, बेरोजगार, युवा के पास जाइए, वहां दिखेगा. उन्होंने कहा कि मीडिया किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं का नहीं है, ये मोदी के मालिकों यानी 10-15 उद्योगपतियों का है, इसलिए मेरा चेहरा मीडिया में नहीं दिखता.

LIVE: Shri @RahulGandhi addresses a public rally in Mehrma, Jharkhand.#राहुल_संग_है_झारखंड https://t.co/zmYcs6npQk— Congress (@INCIndia) December 12, 2019
उन्होंने कहा कि मोदी बड़े-बड़े भाषण करते हैं. चांद की बात करेंगे, राकेट की बात करेंगे, झारखंड के पास जल-जंगल-जमीन है, खनिज संपदा है, लेकिन जनता के पास पीने का पानी नहीं है, मोदी उसकी बात नहीं करेंगे.
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो वे रघुवर दास के साथ क्यों खड़े हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी स्वयं भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है, यह नरेंद्र मोदी का काम है. उन्होंने कहा कि इस सरकार की वजह से फोन पर बात करना महंगा हो गया.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अगर यह सरकार उद्योगपतियों को पैसा देने की बजाय किसानों, मजदूरों के पैसा दे, तो अर्थव्यवस्था फिर मजबूत हो जाएगी और बेरोजगारी खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज तुरंत माफ कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं, हमने राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ में यह करके दिखाया है.
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चाहते है कि भारत की जनता कमजोर एवं बंटी हुई हो. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ धर्म, जाति पर बंटे लोगों के कारण प्रधानमंत्री बने. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के नाम पर माताओं-बहनों के लाखों-करोड़ों रुपये छीन लिए. उन्होंने सवाल उठाया कि यह पैसा कहां गया. उन्होंने कहा कि आप छत्तीसगढ में जाकर देखिए, वहां किसी से जमीन नहीं छीनी जा रही है, बल्कि टाटा कंपनी से जमीन लेकर वापस किसानों को दे दी गयी है.
Related Posts

Latest News


