बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से लड़ेंगे चुनाव, झाविमो ने नौ उम्मीदवारों का किया एलान

बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से लड़ेंगे चुनाव, झाविमो ने नौ उम्मीदवारों का किया एलान

 

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में भी उतरने को तैयार हैं. मरांडी गिरिडीह जिले में पड़ने वाली धनवार सीट से चुनाव लड़ेगे. पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी का आज ऐलान किया. इससे पहले महागठबंधन के साझा प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने इस साल कोडरमा से लोकसभा चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें भाजपा की अन्नपूर्णा देवी से करारी हार का सामना करना पड़ा.

बाबूलाल मरांडी सहित झारखंड विकास मोर्चा ने आज नौ उम्मीदवारों के नामों का एलान किया. इसमें कोडरमा से रमेश हर्षधर, बरकट्टा से बटेश्वर मेहता, हजारीबाग से मुन्ना सिंह, बड़कागांव से दुर्गाचरण प्रसाद, सिल्ली से उमेश महतो, खिजरी से अंतु तिर्की, रांची से सुनील कुमार गुप्ता एवं कांके से कमलेश राम के नाम शामिल हैं.

बाबूलाल मरांडी इस बार बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. धनवार सीट के सीटिंग एमएलए भाकपा माले के राजकुमार यादव हैं. यादव जमीनी स्तर से संघर्ष कर आगे बढे हैं और इलाके में उनकी अपनी पैठ हैं. वहीं, भाजपा ने यहां से लक्ष्मण प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया है. कुल मिलाकर यहां का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक होगा और बाबूलाल मरांडी के लिए आसान लड़ाई तो नहीं ही होगी.

हालांकि भाजपा के प्रत्याशी का विरोध हो रहा है और वे नेतृत्व से उन्हें बदलने की मांग कर रहे हैं. लक्ष्मण सिंह पूर्व आइजी हैं और बेगूसराय के रहने वाले हैं, इस आधार पर भाजपा के अंदर ही उनका तीखा विरोध होता रहा है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर