रांची के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की की गयी जांच, राजा केक शॉप एवं बेकर को नोटिस थमा कर किया बंद
कोविड-19 के सुरक्षा मानकों की की गयी जांच
अनियमितता पाए जाने पर राजा केक शॉप एवं बेकर अगले आदेश तक बंद


अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची लोकेश मिश्रा ने बताया, कोविड19 महामारी के प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। इसके प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। खाद्य प्रतिष्ठानों के खुलने के पश्चात वहां भीड़-भाड़ होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में इस महामारी के फैलने का खतरा भी बना रहता है। इससे बचने हेतु जिला में अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया गया है। ताकि, सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई की जा सके एवं आमजनों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें इस महामारी की चपेट में आने से बचाया जा सके। आज टीम द्वारा रातू रोड क्षेत्र के बाज़ार में जांच अभियान चलाया गया। इस तरह के जांच अभियान को अभी आगे भी चलाया जाएगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही करने वालों के खिलाफ़ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
आमजनों से भी यह अपील की जाती है कि अपने घरों से बाहर निकलने से पहले मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। जब तक जरूरी न हो घरों से कम से कम बाहर निकलें। कहीं खरीदारी करने जाएं तो सुरक्षा मानकों का अनुपालन अवश्य करें।


