प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे हरिवंश फिर राज्यसभा के उपसभापति चुने गए

प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे हरिवंश फिर राज्यसभा के उपसभापति चुने गए

नयी दिल्ली : प्रभात खबर अखबार के प्रधान संपादक रह चुके हरिवंश (Harivansh Narayan Singh) दूसरी बार राज्यसभा (Rajya Sabha) के उपसभापति चुने गए. इस साल राज्यसभा के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव मेें हरिवंश जदयू उम्मीदवार के रूप में बिहार से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए. राज्यसभा में उनका यह यह दूसरा कार्यकाल है और उपसभापति के रूप में भी वे दूसरी बार चुने गए हैं.

इससे पहले आठ अगस्त 2018 में हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति चुने गए थे. पिछली बार उन्होंने यूपीए उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को हराया था और इस बार यूपीए उम्मीदवार के रूप में राजद के मनोज झा को हराया है.

यूपीए उम्मीदवार मनोज झा ने चुनाव में हार के बाद एक शेर पढा. उन्होंने कहा कि यह दो लोगों के बीच का मामला नहीं है. अहमद फराज ने कहा है, तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल, हार जाने का हौसला है मुझमें.

ध्वनिमत से हुए चुनाव के बाद राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उनके निर्वाचन का एलान किया. 64 साल के हरिवंश अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री धारी हैं. उनके निर्वाचन से यह भी साबित हुए है कि एनडीए को उच्च सदन में भी बहुमत हासिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हरिवंश की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरिवशं जी को दूसरी बार राज्यसभा उपसभापति चुने जाने पर बधाई देता हूं. सामाजिक कार्याें और पत्रकारिता के जरिए हरिवंश ने एक ईमानदार पहचान बनायी है. इसके लिए मेरे मन में उनके प्रति काफी सम्मान है.

लोकतंत्र की धरती बिहार से, जेपी और कर्पूरी ठाकुर की धरती से, बापू के चंपारण की धरती से जब कोई लोकतंत्र का साधक आगे आकर जिम्मेवारियंों को संभालता है तो ऐसा ही होता है, जैसा हरिवंश ने करके दिखाया है.

हरिवंश ने कुशलता से सदन का संचालन किया है. तेजी से बिल को पारित करनवाले के लिए वे घंटों तक सदन में बैठे रहे. सदन के इस मैदान में खिलाड़ियों से अधिक अंपायर परेशान रहते हैं. नियमों से खेलने के लिए सांसदों को मजबूत करना बहुुत चुनौतीपूर्ण कार्य है. हरिवंश ने दो साल अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया और सबका विश्वास जीता. हरिवंश ने अपनी निर्णायक शक्ति और फैसलों से उन सबका भरोसा भी जीता है जो उनको नहीं जानते थे.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरिवंश पर हम सबने भरोसा जताया था. उन्होंने हर स्तर पर उसे पूरा किया. मैंने पिछली बार कहा थ कि जैसे हरि सबके होते हैं, वैसे ही इस सदन के हरि भी पक्ष-विपक्ष सबके होंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका