कोरोना : मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे तनवीर हुसैन आइसोलेशन में भेजे गए, परिवार को होम क्वारंटाइन

कोरोना : मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे तनवीर हुसैन आइसोलेशन में भेजे गए, परिवार को होम क्वारंटाइन

 

देवघर : झारखंड सरकार के कल्याण एवं निबंधन मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे तनवीर हुसैन को देवघर जिला प्रशासन ने आइसोलेशन में भेज दिया है. जिला प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि तनवीर हुसैन दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज में शामिल हुए थे. हालांकि तनवीर ने इससे इनकार किया है और कहा है कि वह दिल्ली गया ही नहीं है.

राज्य सरकार ने स्पेशल ब्रांच को तबलीगी जमाल में शामिल हुए लोगों की जानकारी जुटाने का काम सौंपा था, जिसने 46 में 37 लोगों की पहचान कर ली है और सरकार को इस संबंध में रिपोर्ट दी है. इसी में हाजी हुसैन अंसारी के बेटे का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज में राज्य से जितने लोग शामिल हुए थे, उनमें मंत्री हाजी हुसैन के बेटे भी शामिल थे.

देवघर की डीसी नैंसी सहाय ने जानकारी दी कि यह सूचना मिली थी कि मंत्री हाजी हुसैन के बेटे दिल्ली की जमात में शामिल हुए थे, लेकिन पूछताछ के दौरान मंत्री के बेटे तनवीर ने इससे इनकार किया है. उन्होंने कहा है एहतियात के तौर पर उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है और उनके परिवार को लोगों को होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE : अप्रैल से शुरू हो गया सत्र, लेकिन जून तक नहीं तय हुआ झारखंड का शिक्षा बजट! RTI में बड़ा खुलासा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित