आजसू की आस अब भी हो सकता है गठबंधन, राधाकृष्ण किशोर ने बदला पाला
On
रांची : आजसू सुप्रीम सुदेश महतो ने आज अपने संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया है कि उनकी भाजपा से अभी भी वार्ता जारी है और वे इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे. इससे साफ है कि भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन की संभावना अभी बाकी है इसको लेकर भाजपा आलाकमान विचार कर रहा है. सुदेश महतो ने कहा कि भाजपा को 17 सीटों की सूची सौंप दी है और इसकी जानकारी उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी दे दी गयी है.
यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
आजसू में शामिल हुए राधाकृष्ण किशोर
छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राधा कृष्ण किशोर आज सुदेश महतो की मौजूदगी में आजसू में शामिल हो गए. दरअसल, उन्हें भाजपा ने उनकी सीट से इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया. ऐसे में यह संभावना है कि आजसू के टिकट पर वे छतरपुर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, कांग्रेस नेता सरोज दूबे भी आज अपने समर्थकों के साथ आजसू में शामिल हो गए.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



