व्हिलचेयर पर ममता बनर्जी का पुरुलिया में चुनावी भाषण, अमित शाह ने दीदी से पूछा बड़ा सवाल
पुरुलिया(पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी पैरों में चोट के बीच चुनाव अभियान में उतर चुकी हैं। इस क्रम में ममता बनर्जी ने सोमवार को पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया। ममता बनर्जी ने व्हिल चेयर पर बैठ कर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लड़ेंगे, करेंगे और जीतेंगे।

#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee raises slogans in Purulia says,” Chaie na BJP ke chaie na, chaie na Congress ke chaie na, CPM ke chaie na. BJP ke bidai dao…Khela hobe, dekha hobe, jeeta hobe.” #WestBengalElection pic.twitter.com/XdYsv0VxG0
— ANI (@ANI) March 15, 2021
वहीं, भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के रानीबांध में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आशा थी कि कम्युनिस्ट शासन जाने के साथ ही बंगाल से राजनीतिक हिंसा समाप्त हो जाएगी। मगर राजनीतिक हिंसा और बढ गयी। भाजपा के 130 से अधिक कार्यकर्ता मारे गए।
ममता दीदी के पैर में चोट आई है। अब ये तय नहीं हो रहा चोट कैसे आई। चुनाव आयोग कहता है हमला नहीं हुआ है हादसा हुआ है। दीदी आपके पैर में चोट आई आप बहुत दुखी हो गईं। आपकी राजनीतिक हिंसा ने मेरे 130 कार्यकर्ताओं की जान ली है आप उनकी माताओं का दर्द जानती हैंं?: गृह मंत्री https://t.co/GmstsTDA1n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2021
अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी के पैर में चोट आयी है। अब यह तय नहीं हो रहा है कि चोट कैसे आयी। चुनाव आयोग कहता है कि हमला नहीं हुआ है, हादसा हुआ है। अमित शाह ने ममता बनर्जी से सवाल पूछा कि दीदी आपके पैर में चोट आयी आप बहुत दुखी हो गयीं। आपकी राजनीतिक हिंसा ने हमारे 130 कार्यकर्ताओं की जान ले ली, आप उनकी माताओं का दर्द जानती हैं?
