देश की 15 हजार नदियों में चार हजार नदियां निष्क्रिय हो गईं हैं : गोविंदाचार्य

देश की 15 हजार नदियों में चार हजार नदियां निष्क्रिय हो गईं हैं : गोविंदाचार्य

लखनऊ : नरौरा, बुलंदशहर से शुरू हुई राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के के तत्वावधान और स्वदेशी विचारक गोंविदाचार्य की अगुवाई में चल रही गंगा संवाद यात्रा का शुक्रवार को 31वां दिन था। अपनी यात्रा के क्रम में वे विभिन्न वर्गाें के लोगों से मिल रहे हैं। ऊंचा प्रसोल गांव में 80 वर्षीय फुलवा का देवी जी ने गोविंदाचार्य जी से संवाद करते हुए कहा गंगा मैया जगत मैया है, इसे कोई नहीं मिटा सकता जो इससे मिटाएगा खुद ही मिट जाएगा।

छिबरामऊ से यात्रा सुबह 10 बजे शुरू हुई। गुलवाड़ी चुंगी, कटरी जफरपुर, इशरापुर गाँव, तेरवा कुल्ली गाँव, मुचुवापुरगाँव होते हुए रात्रि विश्राम राघवपुर में किया। इस क्रम में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व विख्यात विचारक केएन गोविन्दाचार्य ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि देश की कुल पंद्रह हज़ार नदियों में से लगभग चार हज़ार नदियाँ निष्क्रिय हो गईं हैं।

बिना सहायक या पूरक नदियों के मुख्य नादियां भी स्वस्थ्य नहीं रह सकती हैं । यहाँ तीन मुख्य समस्या है, सबसे बड़ी समस्या गोवंश की है। बंदर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। दीवाली के समय भी भारी बरसात से खड़ी फसलें डूब गईं, यह पर्यावरण असंतुलन के कारण हो रहा है। गंगा संवाद यात्रा के सहयात्री पूर्व आईपीएस आरएन सिंह, उद्योगपति अनिल कुमार (हरदोई), वासुदेवाचार्य (बनारस), सुरेश अग्निहोत्री (कानपुर), जीवकांत झा (दिल्ली), संजय शर्मा, विवेक त्यागी, कृष्ण वीर सिंह (फिरोजाबाद), अजय सिंह, डॉ संदीप भदौरिया, मंजूषा, निरंजना देवी (गुजरात), निधि झा, विभा झा, ललिता देवी, सागर पाठक (झांसी), गिरधारी, मंटू तिवारी, श्रीराम लोधी (टीकमगढ़), रिंकू नामदेव (मध्य प्रदेश), मोहन सिंह (नेपाल), उपेंद्र तवेतिया (बुलंदशहर), ऋषभ राजपूत (झांसी), ललित झा (दिल्ली), उज्ज्वल झा (बिहार) हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा
Pakur News: नगर परिषद के वार्ड 11 की पार्षद निभा देवी ने ली शपथ
Pakur News: आयुष विभाग का स्वास्थ्य जांच शिविर, 95 लोगों की हुई जांच
Pakur News: समाहरणालय में जिला अनुकंपा समिति की बैठक
विधानसभा में गूंजी राजमहल-साहिबगंज सीवर प्रोजेक्ट की बदहाली
Sahebganj News: शहर में एक बार फिर शुरू हुआ डिजनीलैंड मेला