सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलना झारखंडी समाज के लिए गर्व का विषय: विजय शंकर नायक

सलीमा टेटे झारखंड की पहली महिला स्टार हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान हैं

सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलना झारखंडी समाज के लिए गर्व का विषय: विजय शंकर नायक
सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलना झारखंडी समाज के लिए गर्व का विषय

यह उपलब्धि हर झारखंडी समाज के लिए गर्व, और गौरव का विषय है तथा पूरे राज्य के लिए खुशी का क्षण है। इन्होने यह भी कहा की झारखंड की धरती सिर्फ खनीजो से ही भरा पुरा नही है बल्कि इस रत्न गर्भा धरती में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीयो को देश को दिया है।

रांची: आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने आज झारखंड की पहली महिला स्टार हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया मे कही। इन्होंने आगे कहा कि झारखंड के सिमडेगा जिले की मूल निवासी सलीमा टेटे मई 2024 से  भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व कर रही हैं। अपने पैतृक गांव बड़की छापर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का उनका सफर लचीलापन और प्रतिभा से भरा रहा है। उनके पिता, सुलक्षण टेटे, जो एक पूर्व स्थानीय हॉकी खिलाड़ी थे, ने सफलता की चुनौतीपूर्ण यात्रा में उनका कदम कदम पर साथ दिया जो काबिले तारीफ है।

नायक ने आगे कहा कि सलीमा का हॉकी करियर 2010 में शुरू हुआ जब सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने एक ग्रामीण स्तरीय टूर्नामेंट के दौरान उनकी प्रतिभा को देखा। शुरुआत में डिफेंडर रहीं सलीमा ने बाद में मिडफील्डर की भूमिका निभाई और कभी-कभी जरूरत पड़ने पर फॉरवर्ड के रूप में खेलकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 2016 में, उन्हें जूनियर भारतीय हॉकी महिला टीम के लिए चुना गया, जिसने उनके उल्लेखनीय करियर की नींव रखी थी। इस सम्मान के साथ, सलीमा अर्जुन पुरस्कार पाने वाली झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं। 

नायक ने आगे कहा कि उनकी यह उपलब्धि हर झारखंडी समाज के लिए गर्व, और गौरव का विषय है तथा पूरे राज्य के लिए खुशी का क्षण है। इन्होने यह भी कहा की झारखंड की धरती सिर्फ खनीजो से ही भरा पुरा नही है बल्कि इस रत्न गर्भा धरती में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीयो को देश को दिया है। अगर राज्य  की हेमंत सोरेन सरकार इन गुदड़ी के लाल खिलाड़ीयो को सुविधा से लैस कर दिया गया तो यह धरती खेलकूद के मामले मे चीन, जापान, अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। सिर्फ खिलाड़ीयो को तराशने के लिए हर जिलो मे जौहरी रुपी कोच और साधन सिर्फ उपलब्ध करा दिए जाए। 

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान