साहिबगंज, राजमहल और बरहरवा में मतदान दिवस पर सवैतनिक छुट्टी घोषित
दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी मिलेगा वेतन सहित अवकाश
साहिबगंज जिले में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 23 फरवरी को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन नगर परिषद साहिबगंज, राजमहल नगर पंचायत और बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में सभी सरकारी कार्यालय, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कर्मचारियों को वेतन सहित अवकाश मिलेगा।
साहिबगंज : झारखंड सहित साहिबगंज जिला में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के मतदान की निर्धारित तिथि 23 फरवरी को छुट्टी रहेगी। इस दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। इनके कर्मियों को वेतन भी मिलेगा। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने 13 फरवरी को जारी कर दिया।

अधिसूचना के अनुसार साहिबगंज जिला में मतदान के दिन संबंधित नगरपालिका, यानी नगर परिषद साहिबगंज, राजमहल नगर पंचायत और बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अनुसार डेली वेजेज, कैजुअल वर्कर को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
