Ranchi News: डिजिटल सुविधा से जल्द लैस होगा सदर अस्पताल, SMS एवं APP पर उपलब्ध होगी मेडिकल रिपोर्ट

मरीजों के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर मैसेज चला जायेगा

Ranchi News: डिजिटल सुविधा से जल्द लैस होगा सदर अस्पताल, SMS एवं APP पर उपलब्ध होगी मेडिकल रिपोर्ट
सदर हॉस्पिटल (फाइल फोटो)

इस सुविधा के लागू होने से मरीजों या उनके परिजनों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे. मरीजों के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर मैसेज चला जायेगा. ओटीपी डालकर अपनी रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे.

रांची: सदर अस्पताल में मरीजों के लिए लगातार सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं. अस्पताल में अब मरीजों को पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट डिजिटल तरीके से ऐप और एसएमएस के माध्यम से भेजने की तैयारी की जा रही है. मरीज अपनी रिपोर्ट अब सदर अस्पताल के आधिकारिक वेबसाईट (sadarhospital.com) पर जाकर भी रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे. 

इस सुविधा के लागू होने से मरीजों या उनके परिजनों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने होंगे. मरीजों के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर मैसेज चला जायेगा. ओटीपी डालकर अपनी रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे. हाल ही में कंपनियों ने सर्वर से संबंधित प्रजेंटेशन दिए हैं.  अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के पहले ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी जबकि, जटिल जांच को लेकर चेक प्वाइंट बनाया जायेगा.

मरीजों को अब लैब नहीं जाना पड़ेगा 

अस्पताल में लेबोरेटरी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (LIMS) लागू होने के बाद रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगा. रिपोर्ट के लिए लैब जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, डॉक्टर को भी ऑनलाइन रिपोर्ट दिखा सकते हैं. अभी अस्पताल में करीब 800 से 1000 जांच प्रतिदिन की जाती है. इस कारण जांच करने और उसकी रिपोर्ट तैयार करने में वक्त लगता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार