Ranchi News: भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

भविष्य में और भी कई लोगों के कांग्रेस ज्वाइन करने की बात कही

Ranchi News: भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
विवेक भवानी सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सदस्यता ग्रहण करवाई.

रामेश्वर उरांव ने कहा, इनके पार्टी में आने से कांग्रेस और गठबंधन के दोनों को मजबूती मिलेगी. मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके परिवार को जानता हूं कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांत और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

रांची: झारखंड कांग्रेस भवन रांची में चैनपुर राज परिवार के सदस्य भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव की एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा. अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, बिना शर्त संगठन में काम करने की इच्छा जताई. उनके आने से संगठन में और मजबूती मिलेगी जैसा कि उन्होंने उद्गार किया कि लंबी कतार है भाजपा से कांग्रेस में आने वाले नेताओं की. सभी लोग भाजपा की तनाशाह रवैया से परेशान है और धीरे-धीरे कांग्रेस के मुख्य धारा में आने के लिए तत्पर हैं. कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर आज पार्टी में शामिल हुए. हम इनका स्वागत करते हैं. 

विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा, इनके पार्टी में आने से कांग्रेस और गठबंधन के दोनों को मजबूती मिलेगी. मैं व्यक्तिगत तौर पर उनके परिवार को जानता हूं कांग्रेस पार्टी की नीति सिद्धांत और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं. उनका स्वागत करता हूं.

विवेक भवानी सिंह ने कहा कि मैं 20 साल से बीजेपी पार्टी में रहा लेकिन यहां जिस तरह से मेरा अभिवादन कर मुझे अपने कांग्रेस परिवार में शामिल किया, इसके लिए बहुत-बहुत मैं भवविभोर हूं. 20 वर्षो से बीजेपी में हूं. एकाएक मैंने पार्टी छोड़ने का निर्णय नहीं लिया. खासकर 2014 के बाद से और मैं अकेला ही नहीं बहुत सारे लोग हैं जो बीजेपी पार्टी में तानाशाह रवैया से परेशान है, उससे प्रभावित हैं. सभी लोग एकएक कर के कांग्रेस पार्टी में शामिल होते चले जाएंगे. 

आज राहुल गांधी जिस तरह से आम आदमी की मूल समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं जैसे महंगाई, रोजगार, जीएसटी, किसानों की बात. पूरे भारत में राहुल जी ही एक ऐसा नेता हैं जो आवाज लगतार उठा रहे हैं और बीजेपी और इंडिया के सभी घटक दल के नेता उन्हें लगातार घेरने की कोशिश करते रहते हैं और राहुल जी उतना ही मजबूती से उनका सामना करते हैं और आम आदमी की बातों को संसद से सड़क तक उनके समस्याओं को उठाने का काम करते हैं. मैं उनसे प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद
सुनील साह बने राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के साहिबगंज जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल