रामटहल चौधरी को मिला फुटबाॅल छाप, किसी को कैंची- किसी को आरी
On
तीन ने वापस लिया नाम, मैदान में 20 करेंगे फाइट
रांची: लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को सोमवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। किसी को करनी, किसी को आरी, किसी कैंची तो किसी को फुटबाॅल चुनाव चिन्ह आंवटित किया गया है। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामटहल चौधरी को फुटबाॅल चुनाव चिन्ह दिया गया। संजय सेठ को कमल, सुबोधकांत सहाय को हाथ छाप आंवटित किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची उपायुक्त राय महिमापत रे ने प्रेस वार्ता में बताया कि सात उम्मीदवारों को रैंडमाइजेशन के जरिये चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये। उन्होंने बताया कि नाम वासपी के अंतिम दिन आज तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब यहां से 20 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिन लोगों ने अपना नाम वापस लिया, उनमें अरशद अयूब, मोख्तार अहमद व राजेश महतो ने नाम शामिल हैं। अंजनी पांडेय को बेनिफिट ऑफ़ डाउट का लाभ देेते हुए उन्हें कैंडिडेट मान लिया गया।
किसे क्या मिला:
1. उम्मीदवार का नाम- विद्याधर प्रसाद
राजनीतिक दल- बहुजन समाज पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- हाथी
2. उम्मीदवार का नाम- संजय सेठ
राजनीतिक दल- भारतीय जनता पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- कमल
3. उम्मीदवार का नाम- सुबोधकांत सहाय
राजनीतिक दल- इंडियन नेशनल कांग्रेस
आवंटित चुनाव चिन्ह- हाथ
4. उम्मीदवार का नाम- अमर कुमार महतो
राजनीतिक दल- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (ए)
आवंटित चुनाव चिन्ह- कैरम बोर्ड
5. उम्मीदवार का नाम- आलोक कुमार
राजनीतिक दल- राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- अनानास
6. उम्मीदवार का नाम- परमेश्वर महतो
राजनीतिक दल- झारखण्ड पार्टी
आवंटित चुनाव चिन्ह- घन (क्यूब)
7. उम्मीदवार का नाम- रंजीत महतो
राजनीतिक दल- पीपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
आवंटित चुनाव चिन्ह- ब्लैक बोर्ड
8. उम्मीदवार का नाम- रामजीत महतो
राजनीतिक दल- प्राउटिस्ट सर्व समाज
आवंटित चुनाव चिन्ह- करनी
9. उम्मीदवार का नाम- विकास चन्द्र शर्मा
राजनीतिक दल- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (माक्र्ससिस्ट-लेनिनिस्ट रेड स्टार)
आवंटित चुनाव चिन्ह- आरी
10. उम्मीदवार का नाम- सिधेश्वर सिंह
राजनीतिक दल- सोषलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (काॅम्यूनिस्ट)
आवंटित चुनाव चिन्ह- कैंची
11. उम्मीदवार का नाम- सुनीता मुण्डा
राजनीतिक दल- अंबेडकराईट पार्टी ऑफ़ इंडिया
आवंटित चुनाव चिन्ह- कोट
12. उम्मीदवार का नाम- अंजनी पांडे
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- हेलीकाॅप्टर
13. उम्मीदवार का नाम- जयप्रकाश प्रसाद
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- बोतल
14. उम्मीदवार का नाम- जितेन्द्र ठाकुर
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- रुम कूलर
15. उम्मीदवार का नाम- नंद किशोर यादव
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- ऑटो रिक्शा
16. उम्मीदवार का नाम- राजू महतो
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- हारमोनियम
17. उम्मीदवार का नाम- राजेश कुमार
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- वाॅयलिन
18. उम्मीदवार का नाम- राजेश थापा
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- नूडल्स कटोरा
19. उम्मीदवार का नाम- रामटहल चौधरी
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- फुटबाॅल
20. उम्मीदवार का नाम- सतीश सिंह
राजनीतिक दल- निर्दलीय
आवंटित चुनाव चिन्ह- गैस सिलिंडर
Edited By: Samridh Jharkhand
