हिंदुत्व के भाव से ही भारत बनेगा विश्वगुरु: मोहन भागवत

हिंदुत्व के भाव से ही भारत बनेगा विश्वगुरु: मोहन भागवत

रांची : राजधानी के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार की सुबह स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की तरक्की की जिम्मेदारी और जवाबदेही हिन्दुओं की है। और हिन्दुओं को संगठित करना ही संघ का काम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुत्व के भाव से ही राष्ट्र में समानता और शोषणरहित समाज की स्थापित हो सकती है। इसके अलावा भागवत ने यह भी कहा कि हिंदू चिंतन में ही वैश्विक शांति का भाव है।

इस मौके पर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे। आरएसएस प्रमुख ने अपने संबोधन में संघ के उद्देश्यों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के भाव से राष्ट्रीय भावना को प्रबल करते हुए एक समतामूलक और शोषणरहित समाज की स्थापना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील भी की कि अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए देश को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए काम करें। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए संघ सभी लोगों को साथ लेकर चलता है।

मोहन भागवत ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए संघ के भाषण नहीं, बल्कि शाखा की नित्य साधना को व्यवहार में उतारना होगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि जब देश हमें कुछ देता है, तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम भी देश को कुछ दें। संघ प्रमुख ने कहा कि समाज में विपत्ति के समय स्वयंसेवकों को दौड़कर आगे आना चाहिए। वहीँ संघ प्रमुख के भाषण से पूर्व स्वयंसेवकों ने योग व्यायाम, दंड प्रहार, सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। आज के इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद संजय सेठ सहित भाजपा के अन्य नेता उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: ब्रह्माकुमारीज़ कांके में अलौकिक और भक्तिमय माहौल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी