रिम्स में जल्द शुरू होगी देश का 12वां ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा: डॉ कामेश्वर
On
रांची: झारखंड के रिम्स अस्पताल में अब ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने वाली है। अगर कोई अंगदान करना चाहे तो वह रिम्स में आकर कर सकता है। रिम्स अस्पताल ने इसके लिए आर्गन डोनेशन की सुविधा शुरू कर दी है। यह जानकारी शुक्रवार को रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र का टेंडर शनिवार तक फाइनल कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां पर हर तरह की दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि नेफ्रोलॉजी विभाग बनने के बाद अब रिक्त पदों पर नियुक्ति की जा रही है। जल्द ही सभी नियुक्तियों के होने के किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी।
Edited By: Samridh Jharkhand
