Palamu news: मंत्री ने पुलिस आउट पोस्ट का किया उदघाटन, बोले भयमुक्त माहौल के बिना विकास असंभव

मंत्री ने कहा, हेमंत सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा पर विशेष रूप से फोकस कर रही है

Palamu news: मंत्री ने पुलिस आउट पोस्ट का किया उदघाटन, बोले भयमुक्त माहौल के बिना विकास असंभव
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पुलिस आउट पोस्ट का किया उदघाटन (तस्वीर)

यहां तीन शिफ्ट में सुरक्षा दी जायेगी। इस आउट पोस्ट के रहने से सुरक्षा के साथ साथ एक्सीडेंट के बाद की प्रक्रिया में भी सहुलियत होगी। पहले मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

पलामू: संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चीर प्रतिक्षित मांग पूरी करते हुए बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पुलिस आउट पोस्ट का उदघाटन किया। आउट पोस्ट के खुलने से शहर थाना पर काफी हद तक निर्भरता खत्म हो गयी है। पोस्टमार्टम, इंजरी, सुरक्षा सहित अन्य मामलों में अब तत्काल पुलिस कार्रवाई होगी।

मौके पर मंत्री ने कहा कि एमआरएमसीएच बनने के बाद और उसके पहले से यहां पुलिस आउट पोस्ट की स्थापना की मांग की जा रही थी। उन्होंने मंत्री बनते ही इस मांग को पूरा किया है।

मंत्री राधाकृष्ण ने कहा कि पुलिस आउट पोस्ट के शुभारंभ होने से जहां डाक्टर, स्वास्थ्यकर्मी भयमुक्त माहौल में कार्य कर सकेंगे, वहीं रोगियों की भी सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि भयमुक्त माहौल के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। जिस सेक्टर में भय का माहौल रहता है, वहां विकास कार्य अवरूद्ध हो जाते हैं। नक्सलियों के कारण पलामू जिले में लंबे समय तक विकास कार्य नहीं हो पाए थे, लेकिन अब काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा मिल गया है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा पर विशेष रूप से फोकस कर रही है, ताकि आम जनमानस को इन दोनों सेक्टर में बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि एमआरएमसीएच को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके तहत डिपार्टमेंट को डेवलप कैसे किया जाये, इसके लिए स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार और स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम गुरूवार को एमआरएमसीएच का निरीक्षण करेगी।

Read More.. लॉकडाउन हत्याकांड: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, अविनाश राजा बोले— न्याय जिंदा है

मौके पर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा कि 28 दिसंबर को समीक्षा बैठक में एमआरएमसीएच में पुलिस आउट पोस्ट की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है और एक सप्ताह के भीतर इसे पूरा कर दिया गया है। रेडक्रास भवन में आउट पोस्ट कार्य करेगा। यहां तीन शिफ्ट में सुरक्षा दी जायेगी। इस आउट पोस्ट के रहने से सुरक्षा के साथ साथ एक्सीडेंट के बाद की प्रक्रिया में भी सहुलियत होगी। पहले मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

Read More.. जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

इससे पहले फीता काटकर पुलिस आउट पोस्ट का मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उदघाटन किया।

Read More.. Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

मौके पर उपविकास आयुक्त शब्बीर अहमद, एमआरएमसीएच के सुपरीटेंडेंट डा. धर्मेन्द्र कुमार, प्राचार्य डा. पीएन महतो, सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार समेत डाक्टर, चिकित्साकर्मी, पुलिसकर्मी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement