नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का खुलासा, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

विभिन्न अस्पतालों में बच्चा डिलीवरी का काम करती थी महिला 

नवजात बच्चा तस्कर गिरोह का खुलासा, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी एवं साथ में गिरफ्तार आरोपी.

बच्चे का खरीदार बन कर हुलिया बदल कर गयी थी पुलिस. गिरफ्तार महिला शहर के विभिन्न अस्पतालों में बच्चा डिलीवरी का काम करती है. पूछताछ से पता चला है कि गिरोह के लोग अब तक दो नवजात बच्चों को बेच चुके हैं. जो बच्चा बरामद किया गया वह तीसरा बच्चा है, जिसे एक लाख रुपये में बेचा जा रहा था.

पूर्णिया: पूर्णिया पुलिस ने नवजात बच्चा तस्करी के आरोप में एक महिला समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बच्चा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गिरफ्तारी के दौरान एक लाख रुपये में बेच रहे 10 से 12 दिन का एक नवजात बच्चा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मधुबनी थाना क्षेत्र के लंका टोला के संगीता रानी, कटिहार जिले के फलका थाना अंतर्गत छोटी चादर का अंकित राज एवं अविनाश कुमार शामिल हैं.

एएसपी आलोक रंजन ने बताया कि नवजात बच्चा तस्कर गिरोह 10 से 12 दिन के एक नवजात बच्चे की बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहा था. इस आशय की सूचना एसपी को पिछले एक माह से मिल रही थी कि शहर में नवजात बच्चा तस्कर गिरोह के सदस्य बच्चा खरीद फरोख्त का काम कर रहे हैं. एक नवजात बच्चे के खरीद फरोख्त के लिए एक लाख रुपये लेने की बात चल रही थी. सूचना की सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक शत्रुघ्न मंडल एवं पुलिस निरीक्षक लाल बहादुर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया.

फिर एक योजना के तहत छापेमारी दल के कुछ सदस्य को खरीदार बनाकर गिरफ्तार किये गये तस्कर से बात कराया गया. बच्चों के तस्करी करने वाले अभियुक्त खरीदार बने हुए पुलिसकर्मी को पूर्णिया के भिन्न-भिन्न जगह बुलाते रहे. बातचीत के दौरान अंत में नवजात को एक लाख रुपये में के नगर थाना क्षेत्र के सत्यम धर्म कांटा के पास सौंपने पर बात बनी. पुलिस की टीम सादे लिवास में एक लाख रुपये लेकर धर्म कांटा के पास पहुंची और मौके पर तस्करी में शामिल अभियुक्तों को पकड़ लिया गया. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से प्रारंभिक पूछताछ में बरामद नवजात बच्चा पूर्णिया जिला का ही है. उन्होंने बताया कि इस गिरोह में 3 और लोग शामिल हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला संगीता रानी शहर के विभिन्न अस्पतालों में बच्चा डिलीवरी का काम करती है. पूछताछ से पता चला है कि गिरोह के लोग अब तक दो नवजात बच्चों को बेच चुके हैं. जो बच्चा बरामद किया गया वह तीसरा बच्चा है, जिसे एक लाख रुपये में बेचा जा रहा था. उन्होंने बताया कि गठित टीम में बचपन बचाओ आंदोलन एवं एडीसीपीयू शामिल थे. बरामद बच्चे को एडीसीपीयू के निगरानी में विशिष्ट दत्तक संस्थान में रखा गया है.

यह भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’