लातेहार में फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान: घर-घर जाकर दी जा रही मुफ्त दवाएं

आमजन से अपील: “खुद दवा खाएं, दूसरों को भी प्रेरित करें”

लातेहार में फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान: घर-घर जाकर दी जा रही मुफ्त दवाएं
घर-घर जाकर दी जा रही मुफ्त दवाएं (फ़ोटो)

लातेहार: लातेहार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ़ाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) गत कई दिनों से ज़ोर-शोर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 अगस्त से झारखंड के 9 जिलों में एक साथ प्रारंभ किया गया था, जिसमें लातेहार प्रमुख जिलों में शामिल है।

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मर्शा टोप्प्नों ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रत्येक घर पर जाकर पात्र लाभुकों को फ़ाइलेरिया रोधी तीन दवाओं – डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन का सेवन कराया जा रहा है। यह सभी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी और मुफ़्त हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत लातेहार के 07 चिन्हित प्रखंडों की 07 लाख 81 हज़ार 551 आबादी को लक्षित किया गया है, जिनमें से 07 लाख 31 हजार 833 लोगों को दवा खिलाया जा चुका है। लातेहार जिले में अभियान की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं और सूक्ष्म कार्ययोजनाओं के आधार पर प्रखंडवार गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

जिले के भीबीडी कंसल्टेंट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में शिक्षा, आंगनबाड़ी, पंचायती राज, नगर निकाय, स्वच्छता, आजीविका एवं जलापूर्ति विभागों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
यह ध्यान दिया जा रहा है कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति इस दवा से वंचित रहें, जबकि शेष सभी नागरिकों को आयु के अनुसार फ़ाइलेरिया रोधी दवाओं की नि:शुल्क  खुराक स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही खिलाई जाये। ये दवाएं खाली पेट नहीं खानी हैं।

यह भी पढ़ें पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI ने दर्ज किया केस, जांच में नए खुलासे

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक