झारखंड में न बेटी, न माटी, न रोटी सुरक्षित: शिवराज सिंह चौहान

परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

झारखंड में न बेटी, न माटी, न रोटी सुरक्षित: शिवराज सिंह चौहान
जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि करीब 2.87 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां खाली हैं और भाजपा की सरकार बनते ही, पहली कैबिनेट बैठक में नौजवानों को रोजगार देने का फैसला लिया जाएगा.

बहरागोड़ा: झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार को कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के पवित्र चित्रवेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई. इसके बाद बहरागोड़ा के शाखा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ. इस सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने परिवर्तन महासभा को संबोधित किया.

शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और परिवर्तन आएगा." उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह झामुमो नहीं, बल्कि "झुर्म, मर्डर और माफिया" की सरकार है जिसे हेमंत सोरेन चला रहे हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा, "हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे, लेकिन चार साल और 10 महीने बीत गए और कुछ नहीं किया. अब चुनाव के नजदीक आते ही दौड़ कराने लगे, जिसमें 15 नौजवानों की जान चली गई." शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि करीब 2.87 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां खाली हैं और भाजपा की सरकार बनते ही, पहली कैबिनेट बैठक में नौजवानों को रोजगार देने का फैसला लिया जाएगा.

“हेमंत आएगा, दाना डालेगा, एक हजार बांटेगा”

शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए और कहा, "झारखंड में न बेटी, न माटी, न रोटी सुरक्षित है." सभा के दौरान कुछ महिलाओं ने मंच पर आकर उन्हें मिट्टी भेंट की, जिस पर श्री चौहान ने वचन दिया कि भाजपा की सरकार बनने पर बेटी, माटी और रोटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने हेमंत सरकार पर विदेशी घुसपैठियों को शह देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो इन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा, "हेमंत सोरेन ने चूल्हा खर्च के नाम पर 2,000 रुपये देने का वादा किया था, अब चुनाव के वक्त मंईयां सम्मान के नाम पर 1,000 रुपये देकर जनता को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन हमें इस जाल में नहीं फंसना है."

हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में झारखंड के गरीबों के लिए पक्के मकान देने की बात की. उन्होंने कहा, "हमारी सरकार बनने पर हर गरीब का पक्का मकान बनाया जाएगा, और मकान बनाने के लिए बालू मुफ्त में दिया जाएगा." इसके अलावा उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में एनआरसी लागू किया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख रुपये के निवेश में गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक ने पुलिस से लगाई गुहार

झारखंड की तस्वीर बदलेगी

शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें. उन्होंने कहा, "आप हमें परिवर्तन दीजिए, हम आपको बेहतर झारखंड देंगे. कमल फूल पर बटन दबाकर इस सरकार को उखाड़ फेंकिए, हम झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे."

यह भी पढ़ें: कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय का हस्तक्षेप, नगर आयुक्त ने दिया भुगतान का आश्वासन

लूट, झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार, अब जनता करेगी इसे दरकिनार: बाबूलाल मरांडी

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पांचवी परिवर्तन यात्रा है जो यहां से प्रारंभ हो रही है. उन्होंने झामुमो सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा, "यह सरकार पिछले पांच वर्षों से झारखंड को लूट रही है. जमीनों का फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार चरम पर है. हमें ऐसे लुटेरों को सत्ता से बाहर करना है. भाजपा ही झारखंड को बना सकती है और झारखंड भाजपा के दिलों में बसता है." उन्होंने आगे कहा कि यह सरकार आदिवासी और राज्य के हितों के साथ धोखा कर रही है. अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बेदखल करें.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क