Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा में गोंदलपुरा एवं बादम कोल ब्लॉक का मामला सदन में उठाया

कहा- "वाजिब मांग उठने पर रैयतों के ऊपर किया जा रहा है झूठा मुकदमा"

Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा में गोंदलपुरा एवं बादम कोल ब्लॉक का मामला सदन में उठाया
विधायक रोशन लाल चौधरी

विधायक रोशन लाल चौधरी में सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपूरा,बादम एवं आसपास के गांव में एनटीपीसी, अदानी एवं जेएसडब्ल्यू के कोल ब्लॉक के विरोध पिछले 885 दिनों के लंबे समय से ग्रामीणों के द्वारा सशक्त आंदोलन चलाया जा रहा है।

बड़कागांव/हजारीबाग: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र में विस्थापन और निर्दोष ग्रामीणों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें डराने धमकाने की बात प्रेस प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। उन्होंने मामले को झारखंड विधानसभा सदन में आवाज उठाया। विधायक रोशन लाल चौधरी में सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपूरा,बादम एवं आसपास के गांव में एनटीपीसी, अदानी एवं जेएसडब्ल्यू के कोल ब्लॉक के विरोध पिछले 885 दिनों के लंबे समय से ग्रामीणों के द्वारा सशक्त आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य कारण है कृषि योग भूमि का अधिकरण, ग्राम सभा की सहमति के बिना सर्वे, पुनर्वास एवं विस्थापन नीति की अनिश्चित,संदिग्ध ग्राम सभा प्रक्रिया, एवं भोले भाले निर्दोष रैयतों के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का भय दिखा कर डराना धमकाना जैसे कई मुद्दे शामिल है।

आगे उन्होंने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों में 12 अगस्त को एनटीपीसी एवं भूअर्जन पदाधिकारी के द्वारा मुआवजा भुगतान सिविर का आयोजन प्रखंड मुख्यालय में होना था परंतु अधिकारियों के मनमानी की वजह से आनन फानन में शिविर का स्थल बदले जाने पर झड़प हो गई जिसमें कई ग्रामीण अधिकारी घायल हुए परंतु आश्चर्य की बात यह है कि केवल 285 विस्थापित ग्रामीण पर ही एक तरफा मुकदमा दर्ज किया गया जो सरासर गलत है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि निर्दोष ग्रामीणों पर दर्ज केस को तुरंत वापस लिया जाए। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो एवं ग्राम सभा की स्पष्ट सहमति के बिना किसी भी भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे ना बढ़ाया जाए।

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल