संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य मेले में 1323 लोगों का मुफ्त इलाज

दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला संपन्न, जरूरतमंदों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त जांच, दवा व परामर्श

संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य मेले में 1323 लोगों का मुफ्त इलाज

हजारीबाग स्थित संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुल 1323 जरूरतमंदों का मुफ्त जांच, दवा, परामर्श, कैंसर स्क्रीनिंग, दंत व नेत्र जांच और अन्य सेवाओं का लाभ दिलाया गया। डॉक्टर प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि मेला का उद्देश्य जरूरतमंदों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और बीमारियों के प्रति जागरूक करना है।

हजारीबाग :  रविन्द्र पथ बिजली ऑफिस के विपरीत स्थित संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य मेला के आयोजन दिन बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें पहला दिन 651 और दुसरा दिन 672 जरूरतमंदों का मुफ्त उपचार किया गया। स्वास्थ्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 1323 जनों का मुफ्त जांच एवं इलाज किया गया। इसमें निः शुल्क सेवाओं में डॉक्टर परामर्श, बी.पी.जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, मुफ्त दवा, दंत जांच, नेत्र जांच, शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच, न्यूरोलॉजिस्ट परामर्श, एक समय का भोजन एवं अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच में भारी छूट दी गई।

बड़ी संख्या में बच्चे, महिला एंव पुरूष जरूरतमंद पहुंचे एवं स्वास्थ्य मेला का भरपूर लाभ उठाया।  मौके पर संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल के संचालक डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने संबोधित कर कहा कि यह स्वास्थ्य मेला समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति के कारण कई लोग समय पर जांच और उपचार नहीं करा पाते, इसलिए मिशन होस्पिटल द्वारा इस तरह के शिविरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। साथ ही शहर एवं ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है।  संत कोलम्बस मिशन होस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ जे.के. आर्य, डॉ ए एन सिंह, डॉ सचिन कुमार गुप्ता, डॉ मिताली सोरेन, डॉ पूजा बैरवा, डॉ शिखा खंडेलवाल, डॉ बीरेंद्र कुमार, डॉ राहुल रंजन, डॉ आदर्श खंडेलवाल, डॉ रंजीत कुमार एवं डॉ रिंकी यादव सहीत स्वास्थ्य कर्मियों ने अपना सरहानीय योगदान दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल