Giridih News: नितेश कुमार रजक का भारतीय सेना में चयन, गांव में खुशी की लहर

ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने मिठाइयां बांटकर जाहिर की अपनी खुशी 

Giridih News: नितेश कुमार रजक का भारतीय सेना में चयन, गांव में खुशी की लहर
भारतीय सेना में चयन के बाद जश्न मानते नितेश कुमार रजक व अन्य

गिरिडीह: धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के युवा नितेश कुमार रजक ने सीईएसएफ (CISF) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. इस सफलता के बाद पुरे गांव में जश्न का माहौल है. ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की. नितेश ने हाल ही में आयोजित सेना भर्ती परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया. उन्होंने शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा और अन्य प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार किया. एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले नितेश के पिता संतोषी रजक किसान हैं और माता एक गृहिणी हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद नितेश ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया. 

गांव के पूर्व मुखिया सुनेना देवी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नितेश ने क्षेत्र के युवाओं के लिए मिसाल कायम की है. इस उपलब्धि से न केवल पचरुखी गांव बल्कि पूरे धनवार प्रखंड में गर्व का माहौल है. इस मौके पर अजीत रजक, विकास रजक, कांग्रेसी रजक, सुधीर रजक, पंचायत सचिव सोनू रजक, बबलू रजक, वार्ड सदस्य खुशबू देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने नितेश की मेहनत और लगन को सलाम करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Related Posts

Latest News

बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली
Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत
Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
क्या है भारतीय नौसेना का ‘मिलन 2026’ अभ्यास, जहां से लौटते समय डूबा ईरानी युद्धपोत IRIS Dena
मेरी व्यथा… : डॉ. अतुल मलिकराम
वक्त का हर शै गुलाम… नीतीश की विदाई की बस इत्ती-सी कहानी है
बीआईटी मेसरा में झारखंड की जनजातीय विरासत और डिजिटल नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला
बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार में 20,000 करोड़ का निवेश, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
WhatsApp Plus: नया पेड प्लान आ रहा, फ्री vs प्रीमियम फीचर्स की पूरी डिटेल
Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी