ढुल्लू महतो पर झामुमो के इस ट्वीट को समझिए जिसे सीएम हेमंत सोरेन ने भी किया लाइक

ढुल्लू महतो पर झामुमो के इस ट्वीट को समझिए जिसे सीएम हेमंत सोरेन ने भी किया लाइक

रांची : सरकारें बदलती हैं तो पुलिस-प्रशासन का भी मन मिजाज बदलता है. ऐसा ही नजारा झारखंड में दिख रहा है. बाघमारा के अति चर्चित भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की गिरफ्तारी के लिए झारखंड की नयी हेमंत सरकार की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है. आज भी उनके घर पहुंची थी, हालांकि विरोध के बाद पुलिस वहां से लौट गयी है. इस बीच ढुल्लू के कुछ नजदीकी लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. इस वाकये पर एक अखबार की खबर को मुख्य सत्ताधारी पार्टी झामुमो ने आज शेयर किया है और उस पर टिप्पणी भी लिखी है.

झामुमो ने खबर की तसवीर के साथ लिखा है: जिसके जुल्म से जनता थी त्रस्त, जिसे जुर्म करने की थी खुली छूट – आज वह भागा भागा फिर रहा है. आज उन सभी लोगों को तसल्ली मिली होगी जो उसके जुल्म से तबाह हुए हैं. जनता को इंसाफ मिलने की शुरुआत हो चुकी है.

एक राजनीतिक शख्स के खिलाफ सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया गया यह ट्वीट सामान्य नहीं है. इससे सरकार की मंशा पता चलती है और यह दिखता है कि वह एक्शन मोड में है. सबसे दिलचस्प बात यह कि अपनी पार्टी के इस ट्वीट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लाइक भी किया है, जो सूबे के गृहमंत्री भी हैं और पुलिस महकमा सीधे तौर पर उनके नियंत्रण में है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष रौनियार विकास मंच बाजरा रांची महिला इकाई का गठन, मीनाक्षी गुप्ता बनीं अध्यक्ष
झारखंड की दो टॉपर बेटियां कैसे बनीं 'सॉल्वर'? गरीबी, असफलता और लालच की पूरी कहानी
झारखंड को नशामुक्त बनाने निकले युवा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी
प्रकृति ने वेनेजुएला में भूकंप के रूप में दिखाया रौद्र रूप: जे.पी. पांडेय
CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान