Dhanbad News: मैथन डैम में नहाने गये तीन युवकों की डूबने से मौत, दो के शव बरामद

तीसरे युवक नयाब गद्दी की तलाश जारी है

Dhanbad News: मैथन डैम में नहाने गये तीन युवकों की डूबने से मौत, दो के शव बरामद
तीसरे युवक की तलाश करते स्थानीय व पुलिस बल.

3 दोस्त नहाने के लिए डैम में उत्तर गए. नहाने के क्रम में तीनों डूब गए. उनमें से 2 का शव बरामद हो गया है. तीसरे युवक की तलाश जारी है.

धनबाद: धनबाद से करीब 52 किमी की दुरी पर स्थित मैथन डैम में 2 युवकों के डूबने की खबर सामने आयी है. घटना के संबंध में बताया गया कि 6 दोस्त धनबाद से मैथन डैम घूमने आये थे. उनमें 3 दोस्त नहाने के लिए डैम में उत्तर गए. नहाने के क्रम में तीनों डूब गए. उनमें से 2 का शव बरामद हो गया है. तीसरे युवक की तलाश जारी है. मृतकों की पहचान युवराज सिंह और जयद हुसैन के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन, सीओ कृष्ण मरांडी, सीआईएसएफ के जवान एवं स्थानीय लोगों ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन रात होने के कारण उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद आज सुबह फिर से तलाश शुरू की गयी. सुबह 10:00 बजे के करीब युवराज सिंह के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. इसके बाद करीब 10:15 बजे जयद हुसैन के भी शव को बाहर निकाला गया. तीसरे युवक नयाब गद्दी की तलाश जारी है. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें