Deoghar News: एनजीटी के रोक के बाबजूद रुके नहीं रुक रहा बालू का अवैध कारोबार

खनन टास्क फोर्स बस कागजों तक सीमित

Deoghar News: एनजीटी के रोक के बाबजूद रुके नहीं रुक रहा बालू का अवैध कारोबार
बालू की अवैध ढुलाई बदस्तूर जारी है.

जामताड़ा जिला और सारठ प्रखंड के अजय नदी के विभिन्न बालू घाटों से बालू का खनन कर ट्रैक्टरों द्वारा व्यापार जारी है. धड़ल्ले से चल रहे इस व्यापार से बालू माफिया की चांदी है. एनजीटी के रोक की वजह से बालू माफिया लोगों से बालू का दो गुना तीन गुना दाम वसूल रहे हैं.

देवघर: जिला के पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के खागा थाना इलाके में लाख प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद बालू का अवैध परिवहन बदस्तूर जारी है. राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के रोक के बाबजूद मानसून सत्र में नदियों और जोरिया से बालू का अवैध रूप से उठाव कर बालू का कारोबार जारी है.

बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए बना खनन टास्क फोर्स पूरी तरह से नाकाम दिख रहा है. सूत्रों का कहना है कि इन थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर से ज्यादा का अवैध बालू कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है. बताया जा रहा है कि जामताड़ा जिला और सारठ प्रखंड के अजय नदी के विभिन्न बालू घाटों से बालू का खनन कर ट्रैक्टरों द्वारा व्यापार जारी है. धड़ल्ले से चल रहे इस व्यापार से बालू माफिया की चांदी है. एनजीटी के रोक की वजह से बालू माफिया लोगो से बालू का दो गुना तीन गुना दाम वसूल रहे हैं. 

बालू चोरों का हौसला इतना बुलंद है कि दिन हो या रात ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू की ढुलाई बिना किसी रोक टोक के हो रही है. फिलहाल अवैध बालू का धंधा रोकना प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है. ऐसा नहीं है कि पुलिस इन बालू चोरों के खिलाफ कारवाई नही करती है. समय समय पर ट्रैक्टर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई किए जाने के बाद भी इनके हौसले बुलंद है. बेरोकटोक और खुले रूप से हो रहे इस अवैध धंधे से जुड़े लोग एक तरह से पूरे प्रशासन को चुनौती पेश कर रहे हैं. 

खनन टास्क फोर्स केवल कागजों तक सीमित दिख रहा है. इन इलाको में टास्क फोर्स की कार्रवाई पूरी तरह से नगण्य है. माफिया जामताड़ा जिले के हाथधरा, सतसाल,लायबानी स्थित अजय नदी बालू घाट से बालू का उठाव कर खागा थाना इलाके में बेरोकटोक खपा रहे हैं. आलम यह है कि प्रतिदिन दर्जनों बालू लदे ट्रैक्टर प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अवैध व्यापार में लिप्त है. प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर के माध्यम से हो रहे बालू के खनन और परिवहन से सरकार को प्रतिदिन राजस्व का हानि तो हो ही रहा है वही पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रहा है.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक