2 करोड़ 14 लाख रुपए से गार्डवाल निर्माण, गीता ने किया शिलान्यास
On
चाईबासा: बैतरणी नदी के तट कटने से हजारों लोगों की भूमि विधायक गीता कोड़ा ने तुड़साई, जगन्नाथपुर में वहाँ के ग्रामीणों की बहु प्रतीक्षित योजना बैतरणी नदी पर गार्डवाल निर्माण का शिलान्यास किया।
वर्ष 2011 में बाढ़ के बाद से बैतरणी नदी तट कटाव तुडसाई, ध्रुवाडीह और बनाईकेला के ग्रामीणों के लिए एक भयंकर समस्या बनकर सामने आई। बैतरणी नदी के तट के कटाव से ग्रामीणों ने गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए गीता कोड़ा से गुहार लगाई। उन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान करने का निश्चय किया।
यहां हर हाल में गार्डवाल निर्माण हो इसके लिए बार- बार विधानसभा के पटल पर निवेदन और प्रश्नों के माध्यम से समस्या का समाधान के लिए आवाज़ उठाती रही।
23.3.2012 को विधानसभा में पत्र के माध्यम से निवेदन किया। 27.08.2015 एवं 17.3.2016 को पुनः तारांकित प्रश्न के माध्यम से अविलंब निर्माण के जरूरत बताते हुए विधानसभा में जोरदार तरीके से तट कटाव पर आवाज उठाई। जिसके बाद बैतरणी नदी के तट पर लगभग 2 करोड़ 14 लाख रुपए से गार्डवाल निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
आज गार्डवाल निर्माण योजना का शिलान्यास, यहां के लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
मौके पर विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि बाकी और दो जगहों पर भी गार्डवाल निर्माण का कार्य करवाया जाएगा। हम हमेशा ग्रामीणों के साथ है। अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
मौके पर साथ में प्रभात प्रधान, सनत प्रधान, अशोक प्रधान, सुकदेव महतो, दुष्यिंत खिलार, बिपीन बोबोंगा, गगन बिहारी प्रधान, रामजीवन मुन्डा, हेमन्त कुमार मुन्डा, दामू चातोम्बा, नन्दलाल बोबोंगा, जोगेश्वर सिंह, घनश्याम कोड़ा, अभिजीत दास, अमोद साव, सुमित महापत्रा, रंजीत कायबर्त, बिपिन बोबोंगा, सुनील प्रधान, बसंत गोप, राज कुमार बनरा, संजय बारीक, बिमल पूर्ति, मोती लाल महतो आदि संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
समृद्ध झारखण्ड के लिए चाईबासा से संतोष वर्मा की रिपोर्ट…
Edited By: Samridh Jharkhand
