Chaibasa News: मंत्री दीपक बिरुवा ने झामुमो पंचायत कमेटी संग की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश

कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

Chaibasa News: मंत्री दीपक बिरुवा ने झामुमो पंचायत कमेटी संग की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश
बैठक को संबोधित करते मंत्री दीपक बिरुवा.

बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा, जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर दूर करें. बैठक में उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिए.

चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर व झींकपानी प्रखंड के झामुमो नेता व कार्यकर्ता चुनावी मोड पर नजर आए. सदर व झींकपानी प्रखंड में पंचायत स्तरीय बैठक हुई. बुधवार को सदर के लुपुंगुटु, नरसंडा एवं टोंटो पंचायत एवं झींकपानी प्रखंड के चोया में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. इसमें मंत्री दीपक बिरुवा ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली. वहीं मंत्री ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिए. मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओ से अवगत हुए. बैठक में मंत्री ने हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिए. 

उन्होंने सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का आह्वान किया. इस अभियान में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि समाज व गांव का विकास होगा, तो देश का विकास होगा. इसलिए झामुमो की हेमंत सरकार ने महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर सर्वजनन पेंशन समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारी है. अब 18 वर्ष की उम्र से ही युवतियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलना शुरू हो जाएगी. जबकि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही 21 से 49 एवं 50 साल से ही महिलाओं को पेंशन से जोड़ने का काम कर चुकी है. झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक कंस्यूमर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है.

मंत्री ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा. इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और जनता के बीच अच्छी पहचान बनेगी. चूंकि भाजपा के लोग गलत प्रचार कर यहां के जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे ठगबाजों से सजग और सतर्क रहने की बात कही. इस दौरान दर्जनों लोगों ने झामुमो का दामन थामा. जिन्हें माला पहना कर स्वागत किया गया. सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, सुमी पूर्ति, राजू सुंडी, झींकपानी में झींकपानी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, सुशील बुड़ीउली, विनोद गोप, मेघनाथ गोप, सुंदर गोप, अखिलेश कुम्हार समेत अन्य उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि