जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने NREP में प्रतिनियुक्ति को लेकर मंत्री इरफ़ान अंसारी को लिखा पत्र

एकमात्र सहायक के भरोसे लगभग डेढ़ सौ करोड़ की योजना 

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने NREP में प्रतिनियुक्ति को लेकर मंत्री इरफ़ान अंसारी को लिखा पत्र
विधायक सोनाराम सिंकु व उनके द्वारा लिखा गया पत्र

चाईबासा: जिला प्रशासन के अधीन एकमात्र कार्यकारी एजेंसी राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम में कार्यबल यानी सहायकों और कर्मचारियों की नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति करने का मामला विभागीय मंत्री इरफ़ान अंसारी तक पहुंच गया। हां यह वही जिला प्रशासन की एक मात्र एजेंसी है, जिसके पास स्वीकृत पदों के अनुपात में मात्र एक ही सहायक कार्य करने को मजबूर हैं। एक सहायक के भरोसे लगभग डेढ़ सौ करोड़ की योजना का भार दिया गया है। इस संबद्ध में कार्यपालक अभियंता सुभाष प्रसाद सिंह ने लिखित रूप में कार्यालय में सहायकों की प्रतिनियुक्ति किए जाने की मांग की है। हालांकि जिला प्रशासन ने अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोना राम सिंकु ने जिला प्रशासन के इस एजेंसी को हाई टेक करने और दुरुस्त करने के लिए ग्रामीन विकास मंत्री को अन्य विभाग की एजेंसी के तर्ज पर व्यवस्थित करने के लिए सभी सत्र पर सहायकों की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की है। मालूम हो कि निविदा प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने तथा भुगतान को सरल बनाने के उद्देश्य से विधायक ने मंत्री से इस संबद्ध में कार्रवाई की अनुशंसा की है। जिला प्रशासन को खुद से समझना चाहिए कि सौ करोड़ से अधिक की योजना का कार्य के लिए किस तरह की स्थापना होना चाहिए,जो काम जिला प्रशासन को करना चाहिए वह विधायक को करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा कार्यपालक अभियंता की मांग को नज़र अंदाज़ करने के मामले को संवेदकों ने भी गंभीरता से लिया है। संवेदकों का भुगतान जिला परिषद के द्वारा होता है, जिसमें काफ़ी समय लगता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार