Sharda Sinha death: दिल्ली में शारदा सिन्हा का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

दिल्ली के एम्स में कई दिनों से चल रहा था इलाज

Sharda Sinha death: दिल्ली में शारदा सिन्हा का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम साँस

छठ गीत से देश के साथ ही दुनिया के दिलों पर राज करने वालीं बिहार की स्‍वर कोकिला शारदा सिन्‍हा का निधन हो गया है. उनका पिछले कई दिनों से दिल्‍ली एम्‍स में इलाज चल रहा था

समृद्ध डेस्क/ रांची:  बिहार स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया. उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था. उनकी सलामती के लिए पूरे देश में दुआओं का दौर भी जारी था लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गईं. उन्होंने रात 09:20 पर अंतिम सांस ली.

बिहार समेत पूरे देश में शोक 

शारदा सिन्हा फिर से सेहतमंद होकर लौटेंगी. मौत से लड़कर वो जीतेंगी. ये उम्मीद उनके प्रशंसकों और परिवारजनों को थी, लेकिन शारदा सिन्हा जिंदगी की जंग हार गयीं और उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए. सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक उन्हें याद करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं. खासकर छठ महापर्व के बीच में उनका इस दुनिया से जाना लोगों को अधिक रूला गया है. हालांकि शारदा सिन्हा आज भी और आने वाले दिनों में भी अपनी गीतों के माध्यम से सबके अंदर जीवित रहेंगी.

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में की और जल्द ही अपनी आवाज की मधुरता और सुरीलापन से लोगों का दिल जीत लिया। उनके गाए गीतों में एक मधुरता थी, जो संगीत प्रेमियों को बरबस अपनी ओर खिंच लेती थी। खास तौर पर छठ पर्व पर उनके गाए गीत लोगों की जबान पर चढ़ गए। यूं कहें कि शारदा सिन्हा के छठ गीत छठ महापर्व की पहचान बन गए। उनके गानों के बिना छठ पर्व अधूरा माना जा है। अपने निधन से चार दिन पहले ही शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स से ही अपना आखिरी छठ गीत रिलीज किया था।

यह भी पढ़ें रामगढ़ में सनसनी: तीन महीने से लापता युवक का शव टुकड़ों में बरामद, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

(खबर अपडेट जारी है)

यह भी पढ़ें Giridih News: मानवाधिकार दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा गरीबों को मिले गर्म कपड़े और कंबल

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
फर्जी सहिया के नाम पर गर्भवती महिलाओं से कथित वसूली, गरीब महिलाओं पर अत्याचार का आरोप
मसलिया में गोलबंधा लैम्पस धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, किसानों में खुशी
जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई का आयोजन करेगी फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन
खरसान पंचायत में भाकपा माले की बैठक, शहादत दिवस की तैयारी पर मंथन
श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक
साहिबगंज में शुरू हुई धान की खरीद, 25 से अधिक केंद्र तैयार
पूर्वी सिंहभूम में नवनियुक्त महिला चौकीदार की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
गोमो लोको बाजार के सामूहिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, जनता दरबार में पहुंची शिकायत
गुवा सेल साइडिंग में मालगाड़ी बेपटरी, घंटों ठप रहा रेल परिचालन
जनता दरबार में कांके अंचल सीओ अमित भगत ने सुनीं शिकायतें, मौके पर किया समाधान