लालू प्रसाद की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य ने पेश की मिसाल
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट सोमवार को हो गया। लालू प्रसाद के किडनी का ट्रांसप्लांट सिंगापुर के एक अस्पताल में किया गया और इसकी सूचना उनके बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं बेटी व राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने ट्वीट कर दी।
Ready to rock and roll ✌️
Wish me a good luck 🤞 pic.twitter.com/R5AOmFMW0E— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) December 5, 2022
लालू प्रसाद यादव को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी दिया है। इस कार्य के लिए रोहिणी की काफी तारीफ हो रही है। लालू प्रसाद यादव के किडनी के ट्रांसप्लांट के दौरान उनके पत्नी राबड़ी देवी व परिवार के ज्यादातर सदस्य अस्पताल में मौजूद नजर आए।
छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ अभी ICU में हैं।
अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है। pic.twitter.com/xXn0QV8E2K— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 5, 2022
मीसा भारती ने ट्विटर पर लिखा – यह हम हमारे लिए बहुत सुकून देनेवाला क्षण था जब पापा से आइसीयू में थोड़ी देर के लिए मिलने की इजाज़त मिली। पापा ने हाथ हिलाकर आप सब की शुभकामनाओं को वीडियो के माध्यम से स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, यह पापा की जिंदादिली और आप सब की दुआएँ ही हैं कि इतने बड़े ऑपरेशन के बाद भी तेजी से स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं। उन्हें यह पूरी तरह से ज्ञात है कि आप सब उनके स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैंए और यही आज उनके लिए सबसे बड़ी दवा के रूप में काम कर रही है। सभी का आभार।
इससे पहले मीसा भारती ने रोहिणी के डोनर का ऑपरेशन होने की जानकारी भी ट्विटर पर देते हुए लिखा था – छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ अभी आइसीयू में हैं। अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।
हम हमारे लिए बहुत सुकून देनेवाला क्षण था जब पापा से ICU में थोड़ी देर के लिए मिलने की इजाज़त मिली। पापा ने हाथ हिलाकर आप सब की शुभकामनाओं को वीडियो के माध्यम से स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया। pic.twitter.com/3oIiVAWR3j
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) December 5, 2022
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लिखा, पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏 pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022