Solar Pump Scheme Jharkhand
समाचार  बोकारो  झारखण्ड  राज्य 

Bokaro News: उपायुक्त ने पीएम कुसुम योजना को लेकर की जिला स्तरीय बैठक

Bokaro News: उपायुक्त ने पीएम कुसुम योजना को लेकर की जिला स्तरीय बैठक बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में पीएम कुसुम योजना 2025-26 की जिला स्तरीय कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिले से प्राप्त कुल 1850 आवेदनों में से भौतिक सत्यापन के बाद 1828 आवेदनों को स्वीकृति योग्य पाया गया है, जबकि 22 आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए। उपायुक्त ने स्वीकृत आवेदनों पर तुरंत अग्रेतर कार्रवाई करने और कम आवेदन वाले प्रखंडों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार और जिला कृषि पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पाकुड़  राज्य 

Pakur News: जिला स्तरीय समीक्षा बैठक: अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की बारीकी से की जांच और सत्यापन

Pakur News: जिला स्तरीय समीक्षा बैठक: अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों की बारीकी से की जांच और सत्यापन पाकुड़ जिले में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में १०० आवेदनों की जांच के बाद ९० पात्र किसानों का चयन किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, चयनित किसानों की सूची विभाग को भेज दी गई है ताकि उन्हें जल्द ही सोलर पंप उपलब्ध कराए जा सकें। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के माध्यम से किसानों को डीजल की बढ़ती लागत और बिजली की अनियमितता से निजात दिलाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि और पर्यावरण का संरक्षण हो सके।
Read More...

Advertisement