सुशील मोदी ने परिवार मोह पर लालू पर कसा तंज, नेपोटिजम को लेकर उठाए सवाल

सुशील मोदी ने परिवार मोह पर लालू पर कसा तंज, नेपोटिजम को लेकर उठाए सवाल

पटना: इस वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव होने को हैं और मौजूदा सरकार को चुनौती देने की तैयारी जोरों पर है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा हो पाएगा इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन 2020 के सीएम उम्मीदवार के लिए नामांकित नाम के लिए जंग जारी है।

सीट बंटवारे को लेकर लंबे समय से महागठबंधन में को ऑर्डिनेशन कमिटी की मांग की जा रही है लेकिन राजद ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। महागठबंधन में राजद नेता तेजस्वी यादव के सीएम उम्मीदवार को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। हालांकि राजद को इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ता है क्यूंकि साफ तौर पर यह कहा गया है कि जिसे आपत्ति है वह महागठबंधन से बाहर हो जाए।

महागठबंधन में हुए इस दरार पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीएम उम्मीदवार की लड़ाई को लेकर कहा है कि लालू यादव आज भी अपने परिवार मोह से बंधे हुए हैं।

डिप्टी सीएम ने दो ट्वीट किए हैं और कहा है कि लालू प्रसाद ने सीनियर साथियों को दरकिनार कर कभी सीएम की कुर्सी पत्नी को देकर राज्य को कुशासन को गर्त के मुंह में धकेल दिया था। और आज भी जब सत्ता उनके हाथ से निकल गया तब भी परिवार मोह उनका नहीं गया है।

दूसरे ट्वीट में सुशील मोदी ने कहा कि जब से उन्होंने नेता विरोधी दल जैसा महत्वपूर्ण और गंभीर पद की जिम्मेवारी पहली बार विधायक बनने वाले पुत्र को सौंपा है तब से पार्टी की एकजुटता बनाए रखना कठिन हो गया है।

सुशील मोदी ने सीधे तौर पर नेपोटिज्म का मुद्दा उठाकर लालू प्रसाद पर प्रहार किया है। लालू यादव के बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी सीएम हुई थी वहीं अब तेजस्वी यादव ने अपने मां पिता के कार्यकाल में हुए गलती के लिए माफी भी मांग चुके हैं। वे इस वर्ष सीएम पद की दावेदारी कर रहे हैं जिससे उनके पार्टी में ही मतभेद देखने को मिला है। अचानक से 5 बड़े नेता ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी और अब महागठबंधन में भी दरार है । इन उलझनों के बीच जानना यह दिलचस्प रहेगा क्या वास्तव में सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव हो सकेंगे।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक