सोनू सूद का परिवार कांग्रेस से जुड़ा, बहन मालविका ने पार्टी की सदस्यता ली
चंडीगढ : फिल्म अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद का परिवार कांग्रेस से जुड़ गया है। सोनू सूद एवं उनकी बहन मालविका ने सोमवार को मोगा में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इसके कुछ देर बाद सिद्धू एवं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर सोनू सूद की बहन मालविका के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। इस दौरान मालविका भी मौजूद थीं।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनू और उनकी बहन से मोगा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। pic.twitter.com/PcnazWHaFF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, हम सब मालविका का स्वागत करते हैं और मुझे खुशी है कि एक समाजसेवी परिवार की एक सदस्य का हमारी पार्टी में होना बहुत बड़ा शुभ शगुन है। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में मोगा की बड़ी सेवा करेंगी।
वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, सोनू सूद अपनी अच्छाई और इंसानियत के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और आज उस परिवार का एक सदस्य कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है।
सोनू सूद अपनी अच्छाई और इंसानियत के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं और आज उस परिवार का एक सदस्य कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू https://t.co/4xH2ygC2Ej pic.twitter.com/gR5KhSDCEc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022