स्मीता लकड़ा बनीं झारखंड राजद की महासचिव
On
रांची: राजधानी में शनिवार को राजद कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद लालू उंराव की बेटी स्मीता लकड़ा पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें बतौर झारखंड राजद का महसचिव नियुक्त किया गया।
इसके बाद प्रेस को संबोधित करते हुए स्मीता ने कहा कि वे अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए लोगों के लिए कुछ बेहतर काम करना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वे राजद सुप्रीमो लालू यादव के विश्वास पर खड़ा उतरने का कोशिश करेंगी एवं पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



