पीएम का रोड-शो फ्लाॅप: विपक्ष
On
रांची: विपक्ष ने प्रधानमंत्री के रांची में हुए रोड-शो को पूरी तरह से फ्लाॅप बताया है। झामुमों व झाविमों का मानना है कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा झारखंड से पूरी तरह साफ हो जाएगा। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पूरा देश भाजपा व उनकी नीतियों से तबाह हो चुका है। झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य व जेवीएम की महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी कमजोरी छिपाने के लिए मोदी के रोड शो को बिरसा एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक ही सीमित रखा व प्रचार ये किया गया था, कि मोदी का रोड शो पूरी रांची में होगा। मोदी यदि रांची की अन्य सड़कों पर चलते तो उन्हें अपनी लोकप्रियता की सच्चाई का पता चल जाता। सुप्रियो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने से पहले पूरे प्रतिमा का सुरक्षा कर्मियों द्वारा स्कैनिंग कराया गया, ये राज्य के लिए दुर्भाग्य की बात है। मोदी जी को झारखंड की प्रतीक से भी इतना डर है, तो आगे इनका यहां क्या हस्र होगा ये खुद ही समझ सकते है।
भाजपा को प्रचारवाला नही मिला: जेपी पटेल के मामले पर सुप्रियो ने कहा कि भाजपा को प्रचार करने वाला कोई नहीं मिल रहा है, इसलिये झामुमों के एक भटके कार्यकर्ता को लेकर गए है। मांडू की जनता ने उनपर विश्वास किया था, उन्होंने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने पटेल का बिना नाम लेते हुए कहा कि वे अपने पद से इस्तीफा दें व जिस दल से चुनाव लड़ना चाहते हैं लड़ के देख लें। कहा कि चींटी के जब पर निकल आते हैं, तो उसका अंत भी नजदीक आ जाता है।
Edited By: Samridh Jharkhand
