लोहरदगा दंगे पर विपक्ष ने घेरा हेमंत सरकार को
On
रांची: झारखंड विधानसभा के सदन में चंदनकियारी से भाजपा के विधायक अमर कुमार बाउरी ने लोहरदगा मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में अबतक जहाँ कहीं भी सीएए के समर्थन में प्रदर्शन या जुलूस निकाले गये, उन सभी जगहों पर हमला हुआ। कहा कि लोहरदगा में सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अधिकारियों के सामने ही पथराव किया गया। पथराव में घायल हुए लोगों से सरकार के कोई भी नेता या अधिकारी नहीं मिले।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोहरदगा मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। इसके बाद चंदनकियारी विधायक ने सरकार के कार्यनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले पांच वर्ष की सरकार में कभी भी कही भी राज्य में कर्फ्यू नहीं लगा, लेकिन मात्र तीन महीने में वर्तमान सरकार को कर्फ्यू लगाने की जरूरत पड़ गयी। सरकार को इसपर विचार करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस! BJP के बाद अब कांग्रेस को भी हॉर्स ट्रेडिंग का डर?
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


