झाविमो की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, बाबूलाल फिर अध्यक्ष, प्रदीप व बंधु को पद नहीं

झाविमो की कार्यकारिणी का पुनर्गठन, बाबूलाल फिर अध्यक्ष, प्रदीप व बंधु को पद नहीं

ऐसा कर मरांडी ने अपनी ताकत का विरोधियों को अहसास कराया है

रांची : बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने की घोषणा की. 151 सदस्यीय कार्यकारिणी में बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, उनके करीबी अभय सिंह को पार्टी का चुना गया है. विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है. जेवीएम के महासचिव अभय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

झारखंड विधानसभा चुनाव में महज तीन सीट आने के बाद पांच जनवरी को बाबूलाल मरांडी ने जेवीएम की सभी इकाइयों को भंग करने की घोषणा कर दी थी. इस घोषणा के बाद बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में शामिल होने की खबरें लगातार मीडिया में आती रहीं. इन चर्चाओं को तब और बल जब बाबूलाल विदेश यात्रा पर चले गए. इस दौरान उनकी पार्टी के दो विधायकों प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की ने भाजपा में विलय से खुली असहमति प्रकट की और कांग्रेस के तरफ झुकाव दिखाया.

मरांडी आज अपने निर्वाचन क्षेत्र धनवार के दौरे पर हैं. इसी दौरान पार्टी की ऐसी कार्यकारिणी का एलान किया गया जिसमें प्रदीप यादव व बंधु तिर्की को सदस्यता तो मिली लेकिन कोई पद नहीं दिया गया. इसके जरिए मरांडी ने यह अहसास कराने का प्रयास किया है कि संगठन व कार्यकर्ताओं पर उनकी पकड़ मजबूत है और उन्हें कोई चुनौती नहीं है. अब अगर बाबूलाल मरांडी भाजपा में झाविमो का विलय करते हैं तो उन्हें प्रदीप व बंधु की ओर से तकनीकी दिक्कतें नहीं आएंगी.

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका