संथाल से झामुमो का सुपड़ा साफ: भाजपा

संथाल से झामुमो का सुपड़ा साफ: भाजपा

-रिर्पोट कार्ड जारी
रांची: आजादी के बाद पहली देवघर में एम्स व अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल, बंदरगाह व 50000 लीटर का डेयरी प्लांट, एनएच 80 का तैंतीस सौ करोड़ की लागत से फोरलेन, दुमका में मेडिकल कॉलेज, पहाड़िया बटालियन का गठन, डाकिया योजना के अंतर्गत आदिम जनजाति को उनके घर तक अनाज पहुंचा कर सहित संथाल में रेल नेटवर्क को बेहतर करके केंद्र व राज्य सरकारों ने दिखा दिया, की पहली बार किसी सरकार ने संथाल की सुध ली है। उक्त बाते सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संथाल परगना का रिर्पोट जारी करने के बाद मीडिया से प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कही। उन्होंने दावा किया कि संथाल परगना से इस बार झामुमो का सुपड़ा साफ हो जायेगा।
शाहदेव ने कहा कि आज तक झामुमो व कांग्रेस संथाल परगना के आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में यूज करती थी, लेकिन पहली बार एनडीए की सरकारों ने संथाल परगना को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने कार्यकाल में संथाल परगना का रिकॉर्ड संख्या में दौरा किया है। उन्होंने कहा की संथाल परगना में 3,000 करोड़ की लागत से 1,248 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो चुका है। एनएच 133, एनएच 333, एनएच 114 को बेहतर बनाने का काम चल रहा है। 1,21,000 लोगों को प्रधानमंत्री आवास, 652 लोगों को बाबासाहेब आवास, 60,000 लोगों को इंदिरा आवास और 5700 लोगों को बिरसा आवास उपलब्ध कराया गया। संथाल में विभिन्न सखी मंडलों के जरिये 5,40,000 बहनों को स्वरोजगार से जोड़ने का बड़ा कार्य हुआ है।  [URIS id=8357]
उन्होंने कहा कि संथाल ही 26 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की शुरुआत हो चुकी है। इससे लाखों ग्रामीणों को उनके घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रतुल ने कहा कि संथाल की जनता समझ चुकी है, कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें सिर्फ वोट बैंक बनाकर रखा। कहा कि विकास नही होने दिया इसलिये इस बार संथाल से कांग्रेस और झामुमो का सफाया हो जायेगा। संथाली जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी। प्रेस वार्ता भाजपा के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि इस बार गांव से शहर तक भाजपा की हवा चल पड़ी है। दूसरे दलों का सूपड़ा साफ हो जायेगा। कहा कि इस बार जनता ने मोदी जी के 5 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर वोट किया है। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक व पूर्व प्रवक्ता प्रेम मित्तल भी मौजूद थे।
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति