राज्य के शिक्षा मंत्री ने पारा शिक्षकों के मसलों पर बुलाई बैठक
On
रांची: झारखंड के 65 हजार पारा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस मामले में बैठक की। बैठक में विकास आयुक्त सुखदेव सिंह, कार्मिक सचिव केके खंडेलवाल, शिक्षा सचिव एपी सिंह तथा राज्य परियोजना निदेशक उमाशंकर सिंह मौजूद थे। इसके अलावा पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल भी बैठक में शामिल थे।
इस बैठक से यह उम्मीद की जा रही है कि पारा शिक्षकों को स्थायी करने और उनके वेतनमान के मसले पर सकारात्मक बातचीत निकल कर बाहर आएगी। जानकारी के लिए बता दें कि पारा शिक्षक लंबे समय से अपने वेतनमान और स्थायीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे थे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



