हाजी हुसैन अंसारी ने गुरुवार को किया मंत्री पद-ग्रहण
On
रांची: गुरुवार को झारखण्ड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पद ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वे राज्य में मदरसा बोर्ड अलग करेंगे। झारखंड में बिहार की तर्ज पर काम किया जाएगा एवं शिक्षकों को वेतन की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर विरोद्ध जताया।
सीएए के खिलाफ कडरू में हज हाउस के सामने चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने से मीडिया के सामने इंकार कर दिया। इतने दिनों तक हाजी हुसैन द्वारा पद ना ग्रहण करने को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जैसे छोटे विभाग मिलने से नाराज़ हैं। इसके अलावा कार्यालय में भी उन्हें छोटा कमरा मिला है। अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिमेवारी सौंपी गयी है, जो कि पहले कल्याण विभाग का हिस्सा हुआ करता था। दूसरी ओर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से निबंधन विभाग को अलग करके उनको दिया गया है। दोनों विभागों के छोटे होने के कारण कुछ खास करने के लिए नहीं है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



