विधानसभा चुनाव : गिरिडीह, जमुआ, बगोदर में भाजपा ने सिटिंग विधायक को दिया मौका, अन्य 3 सीट पर संशय

विधानसभा चुनाव : गिरिडीह, जमुआ, बगोदर में भाजपा ने सिटिंग विधायक को दिया मौका, अन्य 3 सीट पर संशय

रांची : तमाम अटकलों के बीच आखिरकार रविवार को भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिये 81 में 52 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। वहीं लिस्ट में 10 सिटिंग विधायकों का टिकट काटते हुए भाजपा ने 5 महिला और 13 युवा चेहरों को भी मौका दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने सोशल मीडिया पर चल रहे कयासों को विराम लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने पहली सूची में 52 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया, जानें

गिरिडीह ज़िले के लिए गिरिडीह विधानसभा से पार्टी ने सिटिंग विधायक निर्भय शाहाबादी को प्रत्याशी बनाकर टिकट के लिए ताल ठोक रहे कईयों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। वहीं हॉट सीट बना बगोदर और जमुआ विधानसभा में पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में कार्यकर्ताओं के बीच जारी खींचतान को गहरा आघात पहुंचा है। पार्टी ने जमुआ सीट पर पुनः सिटिंग विधायक केदार हाजरा और बगोदर से डॉ. नागेंद्र महतो को टिकट दिया है।

दावेदारों की बढ़ी धड़कने

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का बयान तथ्यों से परे, भाजपा की विफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास: राकेश सिन्हा

भाजपा ने ज़िले के 6 सीटों में 3 पर सिटिंग विधायकों के नामों की घोषणा कर अन्य 3 सीटों पर दावेदारी कर रहे नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। खासकर कई दलों से पाला बदलकर भाजपा में आये नेताजी को टिकट मिलेगा या नहीं इसको लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। वहीं एक सिटिंग विधायक के नाम की घोषणा नहीं होने से लोग कई कयास लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इतिहास नहीं, जनता को जवाब चाहिए; भाजपा के 12 साल का हिसाब चाहिए: विजय शंकर नायक

6 में 4 सीट पर जीती थी भाजपा

गौरतलब है कि गिरिडीह जिला 4 सीटों पर भाजपा के विधायक है। वहीं एक सीट पर झामुमो तो एक पर माले का कब्ज़ा है। ऐसे में पार्टी ने 3 सीटों के लिए सिटिंग विधायक पर भरोसा कितना सही साबित होता है यह देखने वाली बात होगी। वहीं जमुआ और बगोदर सीट पर कड़ा मुकाबला भी देखने को मिलेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक Dumka News: विकास योजनाओं को गति देने के लिए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की बड़ी समीक्षा बैठक
Dumka News: श्रावणी मेला तैयारियों का जायजा लेने खुद जमीन पर उतरे उपायुक्त अभिजीत सिन्हा
Palamu News: बीएनएस लॉ कॉलेज के भावी वकीलों ने जाना अदालतों का जमीनी सच 
Palamu News: स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए 20 जून को सजेगा 'साइकिलिंग जागरूकता अभियान'
Dhanbad News: 35.5 लाख की धोखाधड़ी के खिलाफ बासुदेव ठाकुर का आंदोलन स्थगित
Dhanbad News: समाहरणालय से रवाना हुआ 'नशा मुक्त जागरूकता रथ', एसएसपी ने दिलाई शपथ
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आधार केंद्रों पर वॉल राइटिंग का दिया निर्देश
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर जोर
Deoghar News: उपायुक्त ने लंबित सेवा मामलों की समीक्षा की, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की बैठक, परिमल नाथवानी की जीत तय
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
Bokaro News: बीएसएल में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 22 यूनिट रक्त संग्रहित