चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा दिल्ली चुनाव प्रचार में बैन

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा दिल्ली चुनाव प्रचार में बैन

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार कर रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सांसद प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों नेताओं ने दिल्ली में चुनाव प्रचार करने के दौरान विवादास्पद बयान दिया था। इसपर चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे का प्रतिबन्ध लगाया, वहीँ बीजेपी सांसद प्रवेश शर्मा पर 96 घंटे का बैन लगाया।

आयोग ने कार्रवाई करते हुए बीजेपी को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में से दोनों नेताओं के नाम हटाने को कहा। दरअसल, एक वायरल वीडियो में प्रचार के दौरान चुनावी सभा में अनुराग ठाकुर ने ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…को’ के नारे लगवाए थे। जिसपर चुनाव आयोग ने आचार संहिता का पहली बार उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का जवाब देने के लिए ठाकुर को 30 जनवरी के दोपहर 12 बजे तक का समय दिया गया था।

वहीँ भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, वे आपके घरों में घुस सकते हैं और आपकी बहनों एवं बेटियों से बलात्कार कर सकते हैं और उनकी हत्या कर सकते हैं। अब लोगों को निर्णय करना है।’ इस बयान में वे आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए, उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए 30 जनवरी के दोपहर 12 बजे तक का समय दिया था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी