संताल की सभी सीटें जीतेगी महागठबंधन: दूबे

संताल की सभी सीटें जीतेगी महागठबंधन: दूबे

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि संथाल परगना की तीनों सीटें महागठबंधन बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगी। 2014 में मोदी जी के कांग्रेस के खिलाफ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आंतकवाद, दुष्कर्म को लेकर बनाये गये वातावरण एवं माहौल के बावजूद तीन सीटों में से दो सीट राजमहल और दुमका महागठबंधन के प्रत्याशी विजय हुए थे, जबकि गोड्डा में कम अंतर से महागठबंधन के प्रत्याशी पराजित हुए थे। संथाल की जनता पहले भी मोदी के झांसे में नहीं आयी थी अब 2019 में तो भाजपा को साथ देने का सवाल ही नहीं उठता है।

[URIS id=8357]

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चाईबासा से, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत लोहरदगा से, पीएचईडी मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी समेत भाजपा के तमाम नेता चुनाव हार रहे हैं। उसी प्रकार अंतिम चरण के चुनाव में भी संथाल परगना में भाजपा तीनों सीटें फिर हारेगी। कहा कि केंद्र सरकार को अपने कामों पर वोट पाने का भरोसा नहीं है इसलिए प्रधानमंत्री ने तमाम कैबिनेट मंत्रियों को चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें पता है कि सरकार के मंत्रियों ने बातों के आलावा कोई काम नहीं किया।
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति