भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई

रांची: गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में 17 फरवरी को झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में होने वाले विलय के कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित हुई। संगठन के महामंत्री धर्मपाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस समारोह में भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे, इसलिए इस मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश के सभी पदाधिकारी अपनी तरफ से सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही महामंत्री ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त पूरे प्रदेश में संगठन के कार्यों की भी समीक्षा हुई। साथ ही मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु चल रही प्रक्रिया की भी समीक्षा की गयी एवं अध्यक्ष के नॉमिनेशन के लिए तीन नामों के पैनल को प्रदेश को जमा करने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रिया सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रभारी दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश कार्यालय प्रभारी हेमंत दास, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  अमित सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिश्वर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोना खान समेत अनेक नेता उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें हजारीबाग में कांग्रेस की अहम बैठक: संगठन सृजन 2025 को गति, बूथ लेवल तक मजबूती का संकल्प

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति
क्लैट 2026 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, शौर्य प्रताप शाहदेव बने स्टेट टॉपर