LIVE News : ममता का हमला, लाॅकडाउन में मजदूरों को नहीं दिया ट्रेन किराया, ‘चोरों’ को हवाई जहाज से दिल्ली ले गयी भाजपा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गुरुवार को बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान बहुत सारे मजदूर मर गए, केंद्र सरकार ने उन्हें ट्रेन किराया नहीं दिया, पर विशेष विमानों से चोरों को दिल्ली ले जाने के लिए उन्होंने (भाजपा) ने काफी पैसा खर्च किया।

During the lockdown, many migrants workers died, they (Central Govt) did not provide train fare. But they spent a lot of money to take some thieves to Delhi on a special flight: West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata pic.twitter.com/96pycAiB4f
— ANI (@ANI) February 4, 2021
प्रियंका गांधी ट्रैक्टर मार्च में मरे किसान के परिजनों से मिलीं, न्यायिक जांच की मांग
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड व ट्रैक्टर मार्च के दौरान जान गंवाने वाले युवा किसान के परिजनों से मिलने गुरुवार को उत्तरप्रदेश के रामपुर पहुंचीं।
Rampur: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra meets the family members of the farmer who lost his life during the tractor rally on 26th January in Delhi. pic.twitter.com/of2HTDKox6
— ANI UP (@ANINewsUP) February 4, 2021
उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर के 27 वर्षीय युवा नवरीज सिंह की दिल्ली के आइटीओ पर ट्रैक्टर हादसे में मौत हो गयी थी। उस युवक का ट्रैक्टर को दौड़ाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। आरंभ में कहा गया कि उसकी मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है, हालंांकि बाद में मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्र्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि उसकी मौत हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई है। उस युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी और वह और उसकी पत्नी दोनों आस्ट्रेलिया में पढते थे और वह अपनी शादी की पार्टी देने गांव आया था और परिवार वालों को बिना बताये ही ट्रैक्टर रैली में शामिल होने दिल्ली चला गया था।
एक शहीद का परिवार उसकी शहादत को कभी नहीं भूल सकता। आपका बेटा किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली गया था लेकिन उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो वापस नहीं आया। कोई राजनीतिक साजिश के लिए वो वहां नहीं गया था, वो इसलिए गया क्योंकि उसके दिल में किसानों के लिए दुख था: प्रियंका गांधी https://t.co/AMpJAdvuET pic.twitter.com/HgNoRlnW1s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने परिवार से बात की, उनका साफ कहना है कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह किसानों के साथ हैं, अगर आप गाजीपुर बाॅर्डर का फोटो देखें तो लगता है कि वह देश का बाॅर्डर है।
मैंने परिवार से बात की उनका साफ कहना है कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। हम पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। अगर आप उस बाॅर्डर(गाज़ीपुर बाॅर्डर) की फोटो देखें तो ऐसा लगता है कि देश का बाॅर्डर हैः प्रियंका गांधी, कांग्रेस https://t.co/9Vxl24VGTX pic.twitter.com/aVCLtZMbpb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2021
प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे कोई नेता, कोई पार्टी नहीं है, बाॅर्डर का फोटो देश का बाॅर्डर लगता है, क्या कह रहे हैं किसान, क्या आतंक फैला रहे हैं, किसान यही कह रहे हैं कि मेरे लिए कानून बनाये हो तो मुझसे बात कर लो। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में जनता से कनेक्शन टूट जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इर्द-गिर्द जो लोग है वे बताते नहीं होंगे, वे देखते नहीं होंगे, हो सकता है वे सोचते होंगे कि यह बहुत बड़ी साजिश है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री किसानों से क्यों नहीं मिल रहे हैं।
गाजीपुर बाॅर्डर से कीलें नहीं हटायी जा रही हैं : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने उन खबरों का खंडन किया है कि गाजीपुर बाॅर्डर पर कीलें हटायी जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ऐसी वीडियो और तसवीरें प्रसारित हो रही हैं, जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि कीलें हटायी जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सिर्फ कीलों की जगह बदली जा रही हैं। बाॅर्डर पर तैयारियां पहले जैसी ही हैं।
दिल्ली पुलिस ने यह बयान तब दिया है जब इस कीलें हटाने का वीडियो वायरल हो रहा था।
#WATCH | Nails that were fixed near barricades at Ghazipur border (Delhi-UP border) are being removed. pic.twitter.com/YWCQxxyNsH
— ANI (@ANI) February 4, 2021
