डोनाल्ड ट्रंप व मेलेनिया ट्रंप आगरा पहुंचे, ताजमहल देख कर दिल्ली होंगे रवाना

डोनाल्ड ट्रंप व मेलेनिया ट्रंप आगरा पहुंचे, ताजमहल देख कर दिल्ली होंगे रवाना

डोनाल्ड ट्रंप एवं उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप आगरा पहुंचे. वहां यह दंपती ताजमहल देखेगा और फिर दोनों दिल्ली रवाना हो जाएंगे, जहां उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन राष्ट्रपति करेंगे.

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर


अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप का संबोधन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार व निष्ठावान दोस्त रहेगा. उन्होंने कहा कि हम इस असाधारण आतिथ्य को हमेशा याद रखेंगे. भारत हमारे लिदों में एक विशेष स्थान रखेगा. प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने चाय वाला के रूप में शुरुआत की, उन्होंने चाय बेचने वाले के रूप में काम किया. हर कोई उनसे प्यार करता है, लेकिन मैं आपको बताता हूं वे बहुत सख्त इंसान हैं. ट्रंप ने कहा कि भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए प्रशंसा की जाती है कि यहां लाखों हिंदू, मुसलिम, सिख, जैन, ईसाई और यहूदी साथ-साथ प्रार्थना करते हैं. भारत की एकता विश्व के लिए मिसाल है.

मोदी ने कहा कि प्रसिडेंट ट्रंप की लीडरशिप में भारत एवं अमेरिका का रिलेशन और गहरा हुआ है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप बहुत बड़ा सोचते हैं और अमेरिकी सपने को सच करने के लिए उन्होंने जो कुछ किया है, दुनिया उससे वाकीफ है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक को स्टेच्यू आफ लिबर्टी का गर्व है तो दूसरे को स्टेच्यू आफ यूनिटी का गर्व है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के नमस्ते शब्द का भाव बहुत गहरा है. यह दुनिया के सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत का शब्द है जो सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं उसकी पूरी डिग्निटी को प्रणाम करता है. उन्होंने कहा कि आप उस धरती पर हैं, जिसका 5000 साल पुराना इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि आप आप विविधता से भरे उस भारत में जहां सैकड़ों भाषा, वेशभूषाएं हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप का स्वागत करते हुए कहा कि यह धरती गुजरात की है, लेकिन आपकी स्वागत के लिए जोश पूरे हिंदुस्तान का है. यह उत्साह और आसमान तक गुंजती आवाज, हर तरफ भारत के विविधिताओं के रंग से रंगा नजर आ रही है. उन्होंने ट्रंप के परिवार के सदस्यों का नाम लेते हुए कहा कि उनका यहां साथ आना भारत अमेरिका के रिश्तों को एक परिवार जैसी मिठास व गहराई दे रहा है.

मोटेरा स्टेडियम के मंच पर प्रधानमंत्री मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एक दूसरे से गले मिले और साथ हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन शुरू किया.

मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप इवेंट शुरू

 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रंप के साथ मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. यहां उनकी मुलाकात गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी व डिप्टी सीएम नितिन पटेल से हुई.


अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में लिखा ‘मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद.’

गुजरात : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हुए. यहां वो ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.


डोनाल्ड ट्रंप एवं मेलेनिया ट्रंप साबरमती आश्रम पहुंचे. दोनों ने चरखा भी काता.


अहमदाबाद : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनकी पत्नी मलेनिया ट्रंप अपने दो दिन की भारत यात्रा पर अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. सुबह साढे 11 बजे के करीब उनके विमान में अहमदाबाद में लैंड किया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान