राजस्थान : भाजपा बोली- सचिन पायलट बन सकते हैं सीएम, गहलौत की मांग राज्यपाल बुलाएं विधानसभा सत्र

राजस्थान : भाजपा बोली- सचिन पायलट बन सकते हैं सीएम, गहलौत की मांग राज्यपाल बुलाएं विधानसभा सत्र

जयपुर : राजस्थान का राजनीतिक संकट शुक्रवार को एक बार फिर गहरा गया है. बदले राजनीतिक हालात में राज्यपाल कलराज मिश्र से अशोक गहलौत ने बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा बुलाने की मांग की है. वहीं, राजभवन की ओर से अभी इस संबंध में कोई बयान नहीं आया है.

आज सुबह राजस्थान हाइकोर्ट ने सचिन पायलट व उनके समर्थक 18 विधायकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को यथावत बनाए रखने की बात कही. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी के सचिन पायलट सहित 18 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने संबंधी नोटिस को खारिज कर दिया था और कहा था कि विधायकों को मतभेद रखने का अधिकार है, ऐसे में उन्हें अयोग्य करार देना ठीक नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में हाइकोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.


इसके बाद आज सुबह राजस्थान हाइकोर्ट ने अयोग्यता नोटिस के खिलाफ सचिन पायलट और विधायकों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ दायर याचिका में राजस्थान हाइकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. यानी विधायकों की सदस्यता पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है.

अदालत के इस फैसले के पहले ही राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने यह बयान दिया कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बन सकते हैं. उनके इस बयान ने कांग्रेस की बेचैनी बढा दी, क्योंकि उसे यह उम्मीद थी कि 19 विधायकों के अयोग्य करार दिए जाने से उसके पास आसान बहुमत हो सकता है. ऐसे में कांग्रेस ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने का समय मांगा और उनसे अभी उनकी मुलाकात चल रही है.


अशोक गहलौत अपने समर्थक विधायकों को बस में लेकर गवर्नर से मिलने पहुंचे हैं और मीडिया में यह बयान दिया है कि राज्यपाल पर बहुत बड़ी संवैधानिक जिम्मेवारी है.

वहीं, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि बहुमत होता तो मुख्यमंत्री कब का परेड करा चुके होते, इतने दिन नहीं लगते. अपनी गलती छुपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगाना यह पुरानी आदत है. उन्होंने कहा कि अपनी सरकार ठीक से चलाते, पार्टी में एकजुटता होती तो यह नौबत नहीं आती.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक