नवीन बाबू बने मेजबान तो एक मेज पर अमित शाह व ममता बनर्जी ने खाया खाना

नवीन बाबू बने मेजबान तो एक मेज पर अमित शाह व ममता बनर्जी ने खाया खाना

भुवनेश्वर : भारतीय राजनीति में कड़ी प्रतिद्वंद्विता व तीखे वैचारिक विरोध के बावजूद भी जब दो अलग धु्रव पर खड़े राजनेता की कोई खुशनुमा तसवीर साथ दिखती है तो अच्छा लगता है. ऐसा ही एक दृश्य आज भुवनेश्वर में देखने को मिला, जहां गृहमंत्री अमित शाह एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक मेज पर खाना खाते दिखे. इनके लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मेजबानी की.


आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक आयोजित की गयी थी, जिसकी अध्यक्षता करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली से भुवनेश्वर आए थे. इस बैठक में पूर्वी भारत के कई मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिसमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदि थे.

नवीन पटनायक ने सभी प्रमुख नेताओं को अपने घर पर खाना का न्यौता दिया, जिसे सभी नेताआंें ने सहर्ष स्वीकार किया. नवीन बाबू की गरिमापूर्ण मेजबानी की वजह से ममता बनर्जी, अमित शाह, नीतीश कुमार व धर्मेंद्र प्रधान एक मेज पर खाना खाते दिखे.

यह भी पढ़ें: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल