कानपुर इनकाउंटर मामले में चौबेपुर का एसएचओ विनय तिवारी सस्पैंड, दो और पुलिसकर्मियों से पूछताछ
On
कानपुर : कानपुर देहात के बिकारू गांव में दो-तीन जुलाई की रात हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे व उसके गुंडो द्वारा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के मामले में मुखबिरी के संदिग्ध चौबेपुर पुलिस स्टेशन के संदिग्ध विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा एक और सिपाही व होमगार्ड जवान संदेह के घेरे में और मामले की जांच के लिए गठित एसटीएफ उन दोनों से पूछताछ कर रही है.
विनय तिवारी व अन्य दोनों पर पुलिस टीम के मूवमेंट की जानकारी विकास दुबे को देने का संदेह है. एसटीएफ को यह संदेह है कि उन्होंने ही फोन पर विकास दुबे को यह सूचना दी कि पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए जा रही है, जिसके बाद वह पूरी तैयारी के साथ था और आते ही आठ पुलिस कर्मियों की उसने व उसके लोगों ने हत्या कर दी.


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

